इंडिया न्यूज़, Shimla News : नालागढ़ की 60 वर्षीय महिला मकान के इन्साफ के लिए मोदी से मिलने रिज मैदान पहुंची। महिला ने कहा की उसको बार-बार मकान खाली करने की लिए बोला जा रहा है। लेकिन उसने कहा की वह अपनी आँखों के सामने घर नीलाम होते नहीं देख सकती।
नालागढ़ की व्हील चेयर पर बैठी महिला मकान के इंसाफ के लिए मोदी से मिलने रिज मैदान पहुंच गयी। महिला का नाम रुक्मणि बताया जा रहा है, जिनकी उम्र 60 वर्ष है। महिला नालागढ़ की तहसील के मंझौली जिले की रहने वाली हैं।
महिला ने आरोप लगाया कि तहसीलदार ने बिना नक्शा पास किए उनके मकान को किसी और व्यक्ति को दे दिया है, जिसमें वह काफी समय से रह रही है। महिला का कहना है कि तहसीलदार कह रहा है की उसका मकान किसी और की जमीन पर बना हुआ है। अब तहसील दार का कहना है की मकान को जल्दी खली कर दिया जाए।
रुकमणी देवी अब दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। उसको बार-बार मकान खाली करने की लिए कहा जा रहा है। इसलिए उसको बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी सिलसिले में वो पीएम से मिलने रिज मैदान में पहुंची थी। लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें कहा की वो डीसी ऑफिस में जा कर बात कर लें।
इसी परिवार की सदस्य जितेंद्र कौर को डीसी ऑफिस जाने के लिए कहा गया। जितेंद्र कौर ने कहा की उनके साथ बहुत अन्याय हो रहा है। इससे अच्छा तो उन्हें मौत ही दे दो या फिर उनके साथ इन्साफ किया जाए। उन्होंने कहा की अब उनके पास मरने के इलावा और कोई रास्ता नहीं है।