Categories: Others

Name Plaque at BJP Booth Worker House बूथ कार्यकर्ता के घर नाम की पट्टिका लगाना बड़ी मुहिम

Name Plaque at BJP Booth Worker House बूथ कार्यकर्ता के घर नाम की पट्टिका लगाना बड़ी मुहिम

  • सौदान सिंह ने कृष्णा नगर में बूथ अध्यक्ष और बूथ पालक के घर जाकर उनके नाम की पट्टिका लगाई

इंडिया न्यूज, शिमला।

Name Plaque at BJP Booth Worker House : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कृष्णा नगर में बूथ अध्यक्ष और बूथ पालक के घर जाकर उनके नाम की पट्टिका लगाई।

साथ ही उन्होंने भाजपा का बड़ा झंडा त्रिदेवों के घर पर लगाया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, जिला भाजपा प्रभारी डेजी ठाकुर और मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा उपस्थित रहे।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा कि भाजपा का महासंपर्क अभियान अपने आप में विशेष है और इसका बड़ा महत्व है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और इस पार्टी में एक बूथ का अध्यक्ष भी पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है। वहीं, एक बूथ का पालक भी देश का नेता बन सकता है।

उन्होंने कहा कि यह केवल भाजपा है, जहां यह संभव है, अन्य किसी पार्टी में ऐसा नहीं है।

सौदान सिंह ने कार्यकर्ता के घर चाय पी (Name Plaque at BJP Booth Worker House)

सौदान सिंह ने कहा कि पार्टी के महासंपर्क अभियान के तहत भाजपा के नेता घर-घर जाकर बूथ त्रिदेवों के घर उनकी नाम की पट्टिका लगा रहे हैं। यह देश में एक बड़ी पहल है।

हिमाचल की इस योजना को राष्ट्रीय स्तर पर अभिमूल्यन प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर सौदान सिंह ने एक कार्यकर्ता के घर में चाय भी पी।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा का संपर्क अभियान सभी मंडलों में चल रहा है और सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से कैडर में जोश आया है। Name Plaque at BJP Booth Worker House

Read More : Health Service Campaign Started for Senior Citizens वरिष्ठ नागरिकों के लिए सेहत सेवा अभियान शुरू

Read More : AAP will Rein in Private Schools हिमाचल में भी निजी स्कूलों पर लगाम कसेगी आम आदमी पार्टी

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago