Categories: Others

लपियाणा क्षेत्र में 36 करोड़ से बनेगी पानी की नई स्कीम – केवल सिंह पठानिया

लपियाणा क्षेत्र में 36 करोड़ से बनेगी पानी की नई स्कीम – केवल सिंह पठानिया

  • लोगों के अभिवादन कार्यक्रम के सिलसिले में चंगर क्षेत्र लपियाणा पहुंचे थे विधायक
  • जल भंडारण, खेल मैदान और वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 48 लाख देने की घोषणा

इंडिया न्यूज, धर्मशाला (Dharamshala-Himachal Pradesh)

शाहपुर विधानसभा के लपियाणा क्षेत्र में 36 करोड़ रुपये की पानी की नई स्कीम पर काम किया जाएगा। इससे पूरे चंगर क्षेत्र में पेयजल की किल्लत का स्थाई समाधान होगा। ये जानकारी विधायक केवल सिंह पठानिया (MLA Kewal Singh Pathania) ने रविवार को लपियाना में लोगों के अभिवादन कार्यक्रम में पहुंचने के उपरांत दी।

उन्होंने अधिकारियों को योजना से जुड़ी सभी औपचारिकताएँ पूरी कर जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए।

इससे पूर्व उन्होंने परगोड़ स्थित ऐतिहासिक सिद्ध गोरिया मंदिर में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों और चंगर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने उनका व साथ उपस्थित उनकी धर्मपत्नी सुनंदा पठानिया का शाल व टोपी पहनाकर स्वागत किया।

विधायक ने अपने संबोधन में विधानसभा चुनावों में पूरा साथ देने व उनको विजयी बनाने के लिए लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें विधायक नहीं पहले की तरह अपना बेटा समझें। उन्होंने सभी के कार्य बिना किसी भेदभाव के करने की बात कही।

उन्होंने लोगों को यह विश्वास दिलाया कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार आम लोगों की सरकार है और गरीबों के उत्थान के लिए इस सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जाएंगे जिसका वर्तमान में उदाहरण मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के फैसलों से मिलता है। जिन्होंने अपने अभी के छोटे से कार्यकाल के दौरान ही अनाथ बच्चों तथा वृद्ध आश्रमों में रहने वाले वृद्ध जनों के जीवन को सुगम बनाने के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।

साथ ही उन्होंने सरकारी कर्मियों के लिए ओपीएस कि पुनः बहाली जैसा महत्वपूर्ण फैसला लिया है जिससे लाखों की संख्या में आम लोगों को फायदा पहुंचेगा।

उन्होंने लपियाना क्षेत्र में विकास के विभिन्न कार्यों के लिए 48 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की, जिसमें 22 लाख जल भंडारण के लिए खर्च होंगे, 16 लाख ठेहड़ पंचायत में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर खर्च होंगे और 10 लाख से गुब्बर में एक खेल का मैदान युवाओं के लिए बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार आम लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था तय बनाएगी। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए हुए मुख्यमंत्री ने कड़े फैसले लिए हैं।

उन्होंने लोगों से कहा कि यदि उनके काम के लिए उनसे कोई रिश्वत की मांग करता है तो उसकी तुरंत जानकारी दें, ऐसे मामलों में तुरंत कार्यवाही होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री की उस बात को दोहराया जिसमें उन्होंने कहा है कि हम सरकार चलाने नहीं व्यवस्था परिवर्तन करने आए हैं।

उन्होंने इस चंगर क्षेत्र की मुख्य समस्याओं जिसमें बिजली पानी सड़क स्वास्थ्य तथा कृषि से संबंधित का निवारण करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई और कहा कि यह सभी कार्य प्रमुखता से किए जाएंगे । इसे लेकर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

उन्होंने अधिकारियों को सड़क और पुलों के रुके हुए निर्माण कार्यों को अति शीघ्र करने के लिए निर्देश दिए।

उन्होंने कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिनिधियों द्वारा रखी सभी मांगों पर हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।

इस मौके उन्होंने लपियाना क्षेत्र के कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यरत स्वर्गीय कैप्टन सिमर सिंह के साथ मिलकर किए जन कार्यों को याद किया तथा उनकी पत्नी को शॉल पहनाकर सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम में जिला वन अधिकारी संजीव शर्मा, एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर, डिप्टी डायरेक्टर एनिमल हसबेंडरी डा0 संजीव धीमान, डिप्टी डायरेक्टर टूरिज्म विनय धीमान, सुमित कटोच एक्सन आईपीएच, संदीप चैधरी एक्शन इलेक्ट्रिसिटी, राहुल कटोच डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर, विपुल पुंज एसडीओ पीडब्ल्यूडी, सतवीर मन्हास जनरल मैनेजर केसीसी बैंक, वीडियो कांगड़ा नेत्रा मैती, बीएमओ शाहपुर डा0 विक्रम कटोच, एसएचओ शाहपुर कुलदीप सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी कांगड़ा सुभाष चंद, एमओ लपियाना डॉक्टर नितिका व कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद रहे।

SHARE
Shailesh Bhatnagar

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

4 weeks ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

4 weeks ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

4 weeks ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

4 weeks ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

4 weeks ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

4 weeks ago