होम / भाजपा से कोई पार्टी टक्कर नहीं ले सकती: सिकंदर

भाजपा से कोई पार्टी टक्कर नहीं ले सकती: सिकंदर

• LAST UPDATED : April 24, 2022

भाजपा से कोई पार्टी टक्कर नहीं ले सकती: सिकंदर

  • सिकंदर ने नूरपुर से शुरू किया प्रादेशिक दौरा

इंडिया न्यूज, धर्मशाला।

भाजपा राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार (BJP Rajya Sabha MP Sikander Kumar) ने अपना प्रादेशिक दौरा नूरपुर जिले से शुरू किया। इस दौरे में उनके साथ भाजपा प्रदेश सचिव तिलकराज विशेष रूप में उपस्थित रहे।

भाजपा राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार का नूरपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला पदाधिकारी की बैठकों में भाग लिया।

सिकंदर कुमार ने कहा कि हिमाचल में डबल इंजन की सरकार चल रही है और डबल इंजन की सरकार का विकास पूरे प्रदेश में दिख रहा है।

आज हिमाचल के पास सड़कों का जंजाल है। हर घर में नल है। स्वास्थ्य सेवा में हिमाचल देश में अग्रिम भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री (Jai Ram Thakur Chief Minister) के रूप में हर वर्ग के लिए कोई न कोई योजना बनाने का उत्तम काम किया है। भाजपा सरकार का यह कार्यकाल ऐतिहासिक विकास का है।

सिकंदर ने कहा कि बाहर से हिमाचल में कोई भी पार्टी आ जाए, वो भाजपा की सरकार की नीतियों से टक्कर नहीं ले सकती।

कांग्रेस के लोगों ने पहले कोविड वैक्सीन (covid vaccine) का विरोध किया और फिर अफवाहें फैलाई लेकिन जब खुद की बारी आई तो मास्क पहनकर खुद को टीके लगवा गए।

हिमाचल के लोग मेहनती हैं, परिश्रमी हैं और ईमानदार हैं और जिस प्रकार विपक्षी दलों ने हिमाचल के लोगों को लेकर लुटेरे शब्द का प्रयोग किया, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

उनकी पार्टी ने ऐसे नेता को देवभूमि का प्रभारी बनाया है जिस पर ईडी के केस दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा बूथ स्तर की पार्टी है और बूथ पर काम करती है। भाजपा का कार्यकर्ता भाजपा की शान है। भाजपा से कोई पार्टी टक्कर नहीं ले सकती: सिकंदर

Read More : मेले, कुश्ती और दंगल हमारी सांस्कृतिक धरोहर: सरवीण

Read More : हिमाचल का समान और संतुलित विकास जयराम की प्राथमिकता: बिक्रम ठाकुर

Read More : सही फसल-सही दाम पोर्टल का 440 किसानों ने उठाया लाभ

Read More : एचपी राज्यपाल ने शिमला आर्ट फेस्ट का दौरा किया

Read More : टिप्पर की चपेट में आने से बाइक सवार 3 युवकों की मौत

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox