Categories: Others

पीएम नरेंद्र मोदी ने बनाई गरीबों के लिए योजनाएं PM Narendra Modi Made Schemes for the Poor

पीएम नरेंद्र मोदी ने बनाई गरीबों के लिए योजनाएं PM Narendra Modi Made Schemes for the Poor

  • आजादी के बाद कांग्रेस ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया: लाल सिंह आर्य

इंडिया न्यूज, शिमला।

PM Narendra Modi Made Schemes for the Poor : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य (Lal Singh Arya) ने कहा है कि भारत की आजादी के बाद कांग्रेस ने गरीबों के लिए कोई काम नहीं किया।

उन्होंने कहा कि केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए सच में योजनाएं बनाई हैं जिसके बाद गरीबों को खाते, घर और शौचालय मिले।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर को सदैव अपमानित किया। यह केवल भाजपा है जिसने भीमराव अंबेडकर को सच्चा सम्मान दिया।

वे मंगलवार को यहां भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नितेन कुमार ने की।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल, राष्ट्रीय सचिव स्वराज विद्वान, स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल, राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार और वीरेंद्र कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे।

भाजपा ने डा. अंबेडकर को सम्मान दिया (PM Narendra Modi Made Schemes for the Poor)

बैठक में आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार ने भीमराव अंबेडकर (Bhimrao Ambedkar) को भारत रत्न (Bharat Ratna) दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके 5 राष्ट्रीय स्मारक बनाए और आने वाले समय में मध्य प्रदेश में भी उनके नाम का एक विश्वविद्यालय बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो सामाजिक समरसता की बात करता है और हम सामाजिक समरसता के मार्ग पर चल रहे हैं।

उनका कहना था कि स्वामी विवेकानंद ने ‘नर ही नारायण सेवा है’ की बात कही थी। वहीं, दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का उत्थान करना है।

प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास। आर्य ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग की 29 प्रतिशत आबादी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा इस वर्ग के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बैठक के लिए आए सभी राष्ट्रीय प्रतिनिधियों का स्वागत किया।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक आज (PM Narendra Modi Made Schemes for the Poor)

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि बुधवार को भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक शिमला में होने जा रही है।

इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा के सभी पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री और प्रभारी भाग लेंगे। इस बैठक में मोर्चा के आगामी 6 माह के कार्यक्रम तय किए जाएंगे।

इसमें प्रशिक्षण शिविर, सम्मेलन और जनसंपर्क अभियान प्रमुख अभियान रहेंगे। PM Narendra Modi Made Schemes for the Poor

Read More : बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ नोड भारत माला परियोजना में शामिल Baddi-Barotiwala-Nalagarh Node Included in Bharatmala Project

Read More : साढ़े 4 वर्ष की नाकामयाबी पर भाजपा बौखलाहट में BJP Furious Over Failure

Read More : मंडियों में प्राकृतिक खेती उत्पादों की बिक्री में सहयोग करेंगे आढ़ती Sale of Natural Farming Products

Read More : हिमाचल में भी सूखे के आसार Chances of drought in Himachal

Read More : वित्तीय वर्ष 2021-22 में 8403.70 करोड़ राजस्व एकत्रित 8403.70 crore revenue collected in the financial year 2021-22

Read More : सीएम को काले झंडे दिखाने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में Youth Congress Worker in Police Custody

Read More : हमीरपुर-मंडी हाईवे की औपचारिकताएं पूरी करें Complete The Formalities of Hamirpur-Mandi Highway

Read More : पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर 3 कारों में टक्कर Cars Collide on Pathankot-Mandi National Highway

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago