इंडिया न्यूज, धर्मशाला :
Baby Home Started in Dharamshala : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कांगड़ा पुलिस द्वारा पुलिस लाइन धर्मशाला में महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों और पुलिस कर्मचारियों के परिवारों के लिए फ्री हैल्थ व चैकअप कैंप का आयोजन किया गया।
सहायक पुलिस अधीक्षक बदरी सिंह महिला पुलिस के बच्चों की देखभाल हेतु पुलिस लाइन धर्मशाला में बनाए गए शिशु गृह की पुन: शुरूआत करते हुए।
इसके साथ ही महिला पुलिस के बच्चों की देखभाल हेतु पुलिस लाइन धर्मशाला में बनाए गए शिशु गृह जोकि कोविड के चलते कुछ समय पहले बंद कर दिया गया था, को सहायक पुलिस अधीक्षक बदरी सिंह ने रिबन काटकर पुन: शुरू किया।
सहायक पुलिस अधीक्षक बदरी सिंह, सहायक पुलिस अधिक पुनीत रघु व डाक्टर फ्री मेडिकल चैकअप कैंप के दौरान।
इस मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक पुनित रघू भी मौजूद थे। Baby Home Started in Dharamshala
Read More : Hindu Calendar and Zodiac Signs for March 8, 2022 : 8 मार्च 2022 का हिंदू पंचांग एवं राशियां