होम / Public Problems Heard in Kadoa and Jadaman : प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध-बिक्रम ठाकुर

Public Problems Heard in Kadoa and Jadaman : प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध-बिक्रम ठाकुर

• LAST UPDATED : April 2, 2022

इंडिया न्यूज़, देहरा:

Public Problems Heard in Kadoa and Jadaman: प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। ये शब्द उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने शुक्रवार को जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सियूल में दिदियां, पपलोथर और हटली के विभिन्न महिला मंडलों को आवश्यक सामान भेंट करने के उपरांत कहे। उन्होने महिला मंडलों की मांग के अनुसार गद्दे, कुर्सियां, पेटियां, मैट, दरियां, बर्तन, पंखे आदि जरूरत की तमाम वस्तुएं बांटे। इसके अतिरिक्त कड़ोआ और जदामन में जनता से संवाद स्थापित करते हुए जनसमस्याओं को सुना।

उन्होंने बताया कि जयराम सरकार ने महिलाओं के लिए पेंशन की आयु सीमा को घटाकर पहले 65 वर्ष किया और फिर मुख्यमंत्री ने वृद्धों की सेवा करने के संकल्प से पेंशन हेतु सबकी आयु सीमा 60 वर्ष करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि दिसम्बर 2019 में हिमाचल को चूल्हा धुंआमुक्त सहायि राज्य घोषित किया गया। हिमाचल यह उपलब्धि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना। उन्होंने बताया कि प्रदेश में गृहिणी सुविधा योजना के तहत 3.23 लाख परिवार लाभान्वित हो चुके हैं, जिसके लिए सरकार द्वारा 119.90 करोड़ रुपए व्यय किए जा चुके हैं। वहीं जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग पाँच हजार लोगों को गैस कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं।

इसके अतिरिक्त ग्रामीण आजीविका मिशन, सशक्त महिला योजना, बेटी है अनमोल योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृवन्दना योजना, जननी सुरक्षा योजना जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से सरकार मातृशक्ति को संबल प्रदान करने का कार्य कर रही है।

Public Problems Heard in Kadoa and Jadaman

Public Problems Heard in Kadoa and Jadaman  Public Problems Heard in Kadoa and Jadaman

सरस मेला (Public Problems Heard in Kadoa and Jadaman)

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की महिलाएं विभिन्न महिला मंडलों के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों का निर्माण करके गांव व समाज को आत्मनिर्भर बना सकती हैं। धर्मशाला में हाल ही में सम्पन्न हुए सरस मेले का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश से आए विभिन्न स्वयं सहायता समूहों ने अपने उत्पादों की बिक्री से करोड़ों रूपये का व्यापार वहां किया। उन्होंने कहा कि उन स्वयं सहायता समूहों में एक उनके विधानसभा क्षेत्र चमेटी से संबंधित था। जो तुलसी से निर्मित उत्पादों को बनाते हैं और देश के 8 राज्यों में उनके उत्पादों की मांग है।

उन्होंने कहा कि चमेटी के स्वयं सहायता समूह से लगभग 80 महिलाएं जुड़ी हैं। जो अब स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ते हुए अपने परिवारों और गांव को भी सशक्त बना रही हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि महिलाएं इसी प्रकार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की राह पकड़ें। उन्होंने कहा कि ऐसे महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों को पोषित और संरक्षण के लिए सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएगी।

Public Problems Heard in Kadoa and Jadaman Public Problems Heard in Kadoa and Jadaman

उद्योग मंत्री ने कड़ोआ और जदामन में विभिन्न नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जनता से संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकत्म का मौके पर निपटारा किया और शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सपहिया, कमलेश बढालिया, महामंत्री विरेंद्र ठाकुर, प्रवीन कुमार, सतीश ठाकुर सहित विभिन्न महिला मंडलों के प्रतिनिधि और सदस्य उपस्थित रहे।

Public Problems Heard in Kadoa and Jadaman 

Read More : Special Meeting of Jila Parishad: जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने की अध्यक्षता, वित्त वर्ष 2022 -23 के लिए मनरेगा शैल्फ किए अनुमोदित

Read More : Chief Minister Swavalamban Scheme: साधना ठाकुर ने कहा अब प्रदेश की सभी महिलाओं को मिलेगा 35 प्रतिशत अनुदान

Connect With Us : Twitter Facebook 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox