Categories: Others

Punjab News: आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा, भाजपा सरकार पर लगाए कई आरोप

India News ( इंडिया न्यूज ) Punjab News: आम आदमी पार्टी ने प्रदेशस्तरीय बदलाव यात्रा के पांचवें दिन आप नेताओं ने हरियाणा में बढ़ते अपराध के मुद्दे पर खट्टर सरकार को घेरा। चौथे दिन प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशिल गुप्ता सोहना में रहे थे। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा गढ़ी-सांपला, प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर नरवाना और प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा यमुनानगर में रहीं।

डॉ. सुशील गुप्ता ने भाजपा पर लगाया आरोप

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार के नौ साल के राज में हरियाणा अपराध में नंबर वन बन गया है। पूरे हरियाणा में अपराध का बोलबाला है। 2009 में केंद्र सरकार ने क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एडं सिस्टम (सीसीटीएस) शुरू किया गया था। इससे जारी आंकड़े बताते हैं कि पिछले 11 महीनों में हरियाणा में 974 मर्डर हुए हैं, 1700 केस दुष्कर्म के सामने आए हैं, 139 केस सामूहिक दुष्कर्म, 3871 केस किडनैपिंग के, 271 केस डकैती के और क्राइम एग्रीकेट के 10946 केस हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में प्रतिदिन 5-6 दुष्कर्म के मामले हुए हैं, 11-12 किडनैपिंग के, 3-4 मर्डर हुए हैं। हरियाणा में उत्तर प्रदेश से ढ़ाई गुना ज्यादा क्राइम रेट है। वहीं मुख्यमंत्री खट्टर महज खानापूर्ति करते नजर आते हैं।

डॉ. अशोक तंवर ने क्या कहा

डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा में अपराध लगातार बढ़ रहा है, न महिलाएं और न व्यापारी सुरक्षित है। टोहाना में रेस्टोरेंट के मालिक पर दूसरी बार गोलियां चलाई गई। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में हरियाणा आज पूरे देश में दूसरा सबसे असुरक्षित राज्य बन गया है। रेप की घटनाओं में भी हरियाणा दूसरे नंबर पर है, एक दिन में रेप 5-6 घटनाएं होती है, जबकि एक साल में 1716 रेप केस हुए हैं। किडनैपिंग में तीसरे नंबर पर है, एक साल में 3724 केस हुए हैं। आज हरियाणा में यूपी से भी ढाई गुना ज्यादा आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। भाजपा सरकार के मंत्री तक आराधिक घटनाओं में लिप्त हैं, लेकिन उनपर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। आम आदमी पार्टी कानून व्यवस्था से लेकर आम जन की लड़ाई मजबूती से लड़ना चाहती है, इसलिए बदलाव की जरुरत है।

हरियाणा अपराध का प्रदेश बन गया: अनुराग ढांडा

अनुराग ढांडा ने कहा कि भाजपा सरकार के पिछले नौ साल के राज में हरियाणा अपराध का प्रदेश बन गया है। खुलेआम पलवल में फायरिंग, गुरुग्राम में मुठभेड और जगह जगह हत्याएं व दुष्कर्म की वारदात होती हैं। हरियाणा में प्रतिदिन 5-6 दुष्कर्म के मामले हुए हैं। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था की हालत खराब है। भाजपा सरकार के शासन ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, इसलिए अब बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 25 साल कांग्रेस और 9 साल भाजपा ने राज किया। लेकिन आज तक प्रदेश के लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं।

महिलाओं की सबसे असुरक्षित वाली सूची में हरियाणा दूसरे नंबर पर: चित्रा सरवारा

चित्रा सरवारा ने कहा कि जहां महिलाओं की सबसे असुरक्षित वाली सूची में हरियाणा दूसरे नंबर पर है। वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने महिला सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाया है। दुनिया में यदि एक शहर में सबसे ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगे हैं तो वो दिल्ली में लगे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में पलवल में गैंगस्टर द्वारा खुले में फायरिंग कर फिरोती मांगने का मामला सामने आया था। आज हरियाणा की क्रिमिनल स्थिति को देखते हुए उद्योगपति पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा हाल ही में हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से कहा था कि आंकड़ों को खेल खेलना बंद करे और जमीन पर काम करें।

Also Read: ED Notice To Gauri Khan: बॉलीवुड एक्टर किंग खान की पत्नी…

SHARE
Latifur Rahman

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago