होम / Punjab Politics: एक थी कांग्रेस विवाद पर भड़के नवजोत सिद्धू, कह दी बड़ी बात

Punjab Politics: एक थी कांग्रेस विवाद पर भड़के नवजोत सिद्धू, कह दी बड़ी बात

• LAST UPDATED : January 3, 2024

India News ( इंडिया न्यूज ) Punjab Politics: आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर घमासान मचा हुआ है। दोनों ही पार्टियों के नेता एक दूसरे पर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि पंजाब में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन होगा या नही इसका फैसला अलकमान को लेना है। इसी बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंग सिद्धू ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के एक थी कांग्रेस वाली टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि थोथा चना बाजे घना। शर्म कर मितर प्यारे… कांग्रेस थी, है और रहेगी… रोक सको तो रोक लो।

सिद्धू ने सीएम मान पर कसा तंज

कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज कसे हुए कहा कि थोथा चना बाजे घना। शर्म कर मितर प्यारे.. कांग्रेस हमेशा से थी और रहेगी। रोक सको तो रोक लो। उन्होंने आगे कहा कि चार राज्यों के इलेक्शन में आप को आधा प्रतिशत भी वोट नही मिले थे। आप के पास लोकसभा पार्टी का एक सांसद है वो भी आपने कांग्रेस से उधार लिया हुआ है।

इससे पहले पवन खेड़ा ने भी मुख्यमंत्री मान पर किया था पलटवार

बता दें कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी इससे पहले सीएम मान की बात का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि आप के और मोदी जी के विचार कितने मिलते हैं। दोनों का ही सपना कांग्रेस मुक्त भारत का है। वैसे एक भोजपुरी फिल्म का नाम है एक था जोकर।

क्या कहा था सीएम मान ने

पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा था कि पंजाब और दिल्ली में मां अपने बच्चों को दुनिया की सबसे छोटी कहानी सुना सकती है। एक थी कांग्रेस

Also Read: Indian Railway: बिना टिकट के महिला कर सकती हैं क्या ट्रेन…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox