होम / राहुल गांधी के हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने पर संशय बरकरार

राहुल गांधी के हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने पर संशय बरकरार

• LAST UPDATED : October 2, 2022

इंडिया न्यूज, शिमला, (Rahul Gandhi in Himachal Pradesh) : राहुल गांधी के हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने पर संशय बरकरार है। राहुल गांधी फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा पर निकले है। 7 सितंबर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा करीब 120 दिन बाद हिमाचल के नजदीक पहुंचेंगी। तब तक प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

यात्रा को छोड़कर प्रदेश में प्रचार के लिए आना नहीं लगता है संभव

यात्रा छोड़कर प्रदेश में प्रचार के लिए राहुल का आना संभव नहीं लग रहा है। प्रदेश के पार्टी नेताओं ने राहुल गांधी को प्रचार के लिए बुलाने के लिए हाईकमान को प्रस्ताव भेजा है। 10 अक्तूबर के बाद प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के अन्य स्टार प्रचारकों के आने की संभावना है। 7 सितंबर से राहुल गांधी ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है।

राहुल 150 दिन तक चलने वाली अपनी यात्रा को पैदल पूरा करेंगे

गौरतलब है कि 150 दिन तक चलने वाली यात्रा के दौरान राहुल 3,750 किलोमीटर का पैदल सफर करेंगे। जम्मू-कश्मीर में राहुल की यात्रा पांच माह बाद यात्रा पूरी होगी। देश के 12 राज्यों से होकर यह यात्रा गुजरेगी। हिमाचल में नवंबर के मध्य तक विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के लिए करीब डेढ़ माह का समय बचा है। 45 से 50 दिन के दौरान भारत जोड़ो यात्रा उत्तर भारत के नजदीक भी नहीं पहुंचेंगी। ऐसे में राहुल के यात्रा को बीच में छोड़कर हिमाचल में प्रचार करने के लिए आने पर पूरी तरह संशय बना हुआ है।

चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी के पास भेजा गया है प्रस्ताव

प्रदेश कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी को प्रचार के लिए बुलाने का प्रस्ताव भेजा गया है। हाईकमान से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को बीच-बीच में दो से तीन दिन का समय निकालकर हिमाचल भेजने की मांग की गई है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने इस मामले में बताया कि 10 अक्तूबर के बाद हिमाचल में कांग्रेस के स्टार प्रचार प्रदेश के चुनाव अभियान में शामिल होंगे।

ALSO READ : हिमाचल के कुल्लू में पर्यटकों से भरा वाहन खाई में गिरने से 7 की मौत

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox