Categories: Others

शिमला में सड़क हादसे में एचआरटीसी बस चालक की हुई मौत

इंडिया न्यूज, Shimla: शिमला के उपमंडल ठियोग में महोग सड़क पर एक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे के दौरान एचआरटीसी के चालक की मौत हो गई हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला। जानकारी के अनुसार, ठियोग में महोग सड़क पर बीती रात साढ़े 8 बज के करीब हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे के दौरान बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। महोग से पटिनल की ओर जाने वाली बस संख्या एचपी 03 बी 6126 इस हादसे में शिकार हुई हैं।

बस चालक के शव को निकालने में हुई कड़ी मशक़्क़त

बस चालक की पहचान विनोद ठाकुर (32) पुत्र ज्ञान ठाकुर गांव माहोग के रूप में हुई है। हादसे के समय बस में अकेला चालक ही था। हादसे के बाद इसकी सूचना पुलिस को नौ बजे के करीब मिली। बस से शव को निकालने के लिए स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत की।

इसके बाद शव को निकालकर करीब साढ़े दस बजे शव को निकालकर सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया गया। थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

यह भी पढ़ें : शिमला के होटल में खाना व सिगरेट नहीं मिलने पर पर्यटक ने चलाईं हवा में गोलियां

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube

 

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago