होम / Saras Mela In Dharamshala: विशाल नैहरिया ने सरस मेले में उद्योग विभाग की प्रदर्शनी में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की

Saras Mela In Dharamshala: विशाल नैहरिया ने सरस मेले में उद्योग विभाग की प्रदर्शनी में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की

• LAST UPDATED : March 29, 2022

इंडिया न्यूज़, धर्मशाला:

Saras Mela In Dharamshala: उद्योग विभाग द्वारा पुलिस ग्राऊंड में सरस मेले के दौरान प्रदर्शनी ‘थीम डे’ आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय विधायक विशाल नैहरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने युवा उद्यमियों के प्रयासों की सराहना की तथा उनके अनुभव जाने और सभी से वार्ता की। उन्होंने अदिति के ‘अर्थ एस्सेशिअल’ के नए उत्पाद का विमोचन किया तथा सभी प्रदेशवासियों से प्रदेश निर्मित उत्पादों को इस्तेमाल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह उत्पाद समूचे प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं तथा प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल तथा आत्मनिर्भर भारत को सशक्त करने में प्रमुख योगदान दे रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री का प्रदेश में ऐसी प्रगतिशील योजनाएं आरम्भ करने के लिए आभार प्रकट किया।

Saras Mela In Dharamshala

Saras Mela In Dharamshala Saras Mela In Dharamshala

ठस प्रदर्शनी में विभाग द्वारा मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री स्टार्ट अप योजना इत्यादि योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस प्रदर्शनी में हिन्दुस्तान ड्राई फ्रूट्स, के.पी.ओर्गेनिक्स, नेस्टा बोटेनिकल, युक्तिका बायोटेक, रणसिंघा इनोवेशन, एटोन सोलर आदि उद्योगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर महा प्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र राजेश खरवाल भी उपस्थित रहे।

Saras Mela In Dharamshala

Read More : Traditional Handicrafts and Handloom Industries : प्रदेश में बढ़ रहा है हस्तशिल्प का उद्योग :बिक्रम ठाकुर

Read More : Car Accident In Chamba: खाई में कार के गिरने से तीन लोगों की मौत, दो घायल

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox