Categories: Others

Saudan Singh Said in The Meeting हिमाचल में भी भाजपा फिर बनाएगी मजबूत सरकार

Saudan Singh Said in The Meeting हिमाचल में भी भाजपा फिर बनाएगी मजबूत सरकार

  • 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के दिन से भाजपा महासंपर्क अभियान की करेगी शुरूआत : कश्यप

इंडिया न्यूज, शिमला।

Saudan Singh Said in The Meeting : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा है कि भाजपा को एकजुट होकर आने वाले शिमला नगर निगम और विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार होना है।

उन्होंने कहा कि संगठन संगठित होता है तो कोई भी ताकत भाजपा को हरा नहीं सकती। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और इसके पीछे उनके कार्यकर्ताओं की अटूट मेहनत है और लाखों कार्यकर्ताओं का त्याग और निस्वार्थ भाव है।

 

वे गुरुवार को यहां भाजपा की शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने की और इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन एवं भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा विशेष रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में सौदान सिंह ने कहा कि हाल ही में हुए 5 राज्यों के चुनावों में जनता ने भाजपा को भारी मत दिया है और उत्तराखंड, गोवा, उत्तर प्रदेश एवं मणिपुर में भाजपा ने फिर एक बार सरकार बनाई है।

उन्होंने कहा कि इस बार हिमाचल में भी भाजपा पूर्व प्रथाओं को तोड़ते हुए एक बार फिर भाजपा की मजबूत सरकार बनाएंगे।

भाजपा सह-प्रभारी संजय टंडन ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए कहा कि हम सभी को आत्म-चिंतन की आवश्यकता है और इसके लिए यही महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।

उन्होंने कहा कि हम सभी संगठन के सिपाही हैं और संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों और नगर निगम शिमला के चुनावों में भाजपा मिशन रिपीट की ओर बढ़ रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा की यह कार्य योजना बैठक है और आगामी चुनावों के लिए पार्टी एक ठोस रणनीति तय कर रही है।

उन्होंने कहा कि समय में भाजपा पंच परमेश्वर सम्मेलनों का आयोजन करेगी। साथ ही भाजपा बूथ की मजबूती के लिए रणनीति तय करेगी।

उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस के दिन भाजपा महासंपर्क अभियान की शुरूआत करने जा रही है। इसके तहत भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा की सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएंगे।

सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा 14 अप्रैल को डा. भीमराव अंबेडकर जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाएगी। उस दिन भाजपा के त्रिदेव, पन्ना प्रमुख अपने-अपने घर पर भाजपा का झंडा लगाएंगे।

त्रिदेव व ग्राम केंद्र प्रमुख के घर के बाहर उनकी नाम की पट्टिका लगेगी। इस पट्टिका को भाजपा का बड़ा नेता घर तक लगाने जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा का मजबूत संगठन है और प्रदेश में जयराम सरकार ने अच्छा काम किया है। उसी के दम पर भाजपा मिशन रिपीट की ओर अग्रसर हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) का हिमाचल प्रदेश में कोई प्रभाव नहीं है। हाल ही के 4 राज्यों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है और हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी। Saudan Singh Said in The Meeting

Read More : MoU Signed for Medical Devices Park मेडिकल डिवाइसिस पार्क के लिए एनआईपीईआर के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

Read More : MoU Signed to Strengthen Skill Ecosystem कौशल पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

Read More : Instructions to PWD of HP CM सड़कों की नियमित निगरानी करे पीडब्ल्यूडी

Read More : Former VC Sikandar Became Rajya Sabha Member एचपीयू के पूर्व कुलपति सिकंदर बने राज्यसभा सदस्य

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago