Categories: Others

Sirmaur Truck Operator Union Increased Rate: बीबीएन और सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने बढ़ाया मालभाड़ा, आज से ही लागू होगी नईं दरें

रमेश पहाड़िया – नाहन

Sirmaur Truck Operator Union Increased Rate: देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पहले सीमेंट, सरिया और बिजली के तारों के दाम बढ़ गए, वहीं अब बीबीएन व सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने मालभाड़ा बढ़ा दिया है। हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा इकाई और सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन की बैठक में प्रति किलोमीटर दो रुपये मालभाड़ा बढ़ाने का संयुक्त रूप से फैसला लिया गया। नया बढ़ा मालभाड़ा आज से ही लागू हो गया । सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के पास 1350 से अधिक छोटे-बड़े मालवाहक वाहन हैं, जो पांवटा साहिब में उद्योगों का सारा तैयार माल देश के कोने-कोने में पहुंचाते हैं। साथ ही सैकड़ों स्थानीय इकाइयों के लिए कच्चा माल पांवटा तक लाते हैं। हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री पांवटा इकाई अध्यक्ष सतीश गोयल और सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन पांवटा के प्रधान बलजीत नागरा ने मालभाड़ा बढ़ाने की पुष्टि की है।

बीबीएन ट्रक यूनियन  (Sirmaur Truck Operator Union Increased Rate)

उधर, बीबीएन ट्रक यूनियन ने भाड़े में बढ़ोतरी कर दी है। एक सप्ताह में डीजल के दाम करीब चार रुपये बढ़े चुके हैं। इसके चलते यूनियन ने 1 रुपये 40 पैसे प्रति किमी भाड़ा बढ़ाया है। डीजल के दाम 90 रुपये पार कर गए हैं। अब दिल्ली एयरपोर्ट पर 11 टन माल पहुंचाने के लिए बद्दी से 19 हजार 144 रुपये किराया वसूला जाएगा। यूनियन ने बीबीएन के उद्योग संघ के साथ एमओयू साइन किया है, जिसके तहत एक रुपये डीजल के दाम बढ़ते हैं तो भाड़ा 35 पैसे बढ़ जाएगा, वहीं अगर दाम कम होते हैं तो 35 पैसे कम हो जाएगा। Sirmaur Truck Operator Union Increased Rate

सौ किमी पर एक सौ चालीस रुपये भाड़ा बढ़ गया है। भाड़ा बढ़ने से इसका सीधा असर उत्पादन लागत पर भी पड़ेगा। इससे अब कच्चे माल के साथ-साथ बद्दी में तैयार होने वाली दवाओं और अन्य सामान की कीमतें भी बढ़ने के आसार हैं।(Sirmaur Truck Operator Union Increased Rate)

ट्रक यूनियन के प्रधान विद्या रतन

बीबीएन में दस हजार से अधिक ट्रक यूनियन में लगे हैं। यहां से पूरे देश में सामान सप्लाई होता है। ट्रक यूनियन के प्रधान विद्या रतन ने बताया कि पिछले सात दिन से लगातार दाम बढ़ रहे हैं। ऐसे में भाड़ा बढ़ाया गया है। बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया ने बताया कि डीजल के दाम बढ़ने से भाड़ा बढ़ना लाजिमी है। इसके अलावा बाहर से आने वाले कच्चे माल और यहां से जाने वाले तैयार माल पर भी इसका अया पड़ेगा। भाड़ा बढ़ने से जहां कच्चा माल महंगा आएगा, वहीं यहां से तैयार माल भी महंगा जाएगा।

Sirmaur Truck Operator Union Increased Rate

ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने जारी किया नए मालभाड़ा के रेट

स्टेशन का नाम    पुराना भाड़ा          नया भाड़ा 
बेंगलुरु              100400           108800
कोलकाता           70950             74350
मुंबई                 68500            71900
अहमदाबाद          50150            52750
दिल्ली               17150            17700

Sirmaur Truck Operator Union Increased Rate

Read More : Special Meeting of Jila Parishad: जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने की अध्यक्षता, वित्त वर्ष 2022 -23 के लिए मनरेगा शैल्फ किए अनुमोदित

Read More : Chief Minister Swavalamban Scheme: साधना ठाकुर ने कहा अब प्रदेश की सभी महिलाओं को मिलेगा 35 प्रतिशत अनुदान

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Sachin

Learner , Hardworking , Aquarius hu toh samajh lo kya kya hounga .....

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago