होम / हमीरपुर में स्मृति ईरानी ने महिलाओं में भरी चुनावी जोश, बोलीं- भाजपा में महिलाओं को मिलता है पूरा मान सम्मान

हमीरपुर में स्मृति ईरानी ने महिलाओं में भरी चुनावी जोश, बोलीं- भाजपा में महिलाओं को मिलता है पूरा मान सम्मान

• LAST UPDATED : October 10, 2022

इंडिया न्यूज, हमीरपुर, (Smriti Irani In Hamirpur) : हमीरपुर में स्मृति ईरानी ने महिलाओं में चुनावी जोश भरी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा में महिलाओं को पूरा मान सम्मान मिलता है। जबकि अन्य पार्टियों में ऐसी स्थिति नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि जहां अन्य पार्टियां अपनी अंदरूनी कलह पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे है तो ऐसी स्थिति में वे क्या किसी को जिताएंगे। स्मृति ने कहा कि अनुराग ठाकुर महिलाओं का मान सम्मान करना नहीं भूलते हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व हर छोटे कार्यकर्ता के साथ है। झाड़ू वालों की दुकान बंद हो गई है।

उन्होंने कहा राहुल गांधी देश में कांग्रेस को नेतृत्व नहीं दे पाए तो हिमाचल में कांग्रेस को क्या जीत दिला पाएंगे। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने ऐसे संगठनों का समर्थन किया, जो कि भारत के टुकडे़ टुकड़े होते देखना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी ने देश की सेना की काबिलियत पर प्रश्न चिन्ह लगाया है। ऐसी पार्टी के साथ हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने जा रहा है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी में यात्रा करने वाले प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।

महिलाओं के लिए जयराम सरकार ने चलाई कई योजनाएं

स्मृति ईरानी ने कहा कि जयराम सरकार ने महिलाओं के बेहतरी के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की सरकार में बेटियों को शगुन दे रही है, बेटियों का कन्यादान करा रही है। भाजपा सरकार ने 25 महीने मुफ्त राशन दिया। कोरोना काल में मोदी ने मुफ्त वैक्सीन देकर उनके जीवन को बचाया है।

डब्बल इंजन के साथ अब तीसरा इंजन भी लगाओ

स्मृति ईरानी ने कहा कांग्रेस ने पीने के पानी पर भी राजनीति की है। जबकि उनकी पार्टी केवल स्वच्छ राजनीति करने में विश्वास रखती है। स्मृति ने कहा कि डब्बल इंजन के साथ अब तीसरा इंजन लगाओ और भाजपा की सरकार बनाने में कोई कसर न छोड़ें।

स्मृति ने अमेटी में कांग्रेस का किला किया विध्वंस : अनुराग ठाकुर

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि स्मृति ने अमेठी में कांग्रेस का किला विध्वंस कर एक नई मिशाल पेश की है। स्मृति ईरानी ने अमेठी में कांग्रेस के किले को जीतकर राहुल गांधी दूसरे क्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए विवश किया है। उन्होंने कहा अमेठी में भाजपा को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा केंद्र की मोदी सरकार ने जनता के हितों के लिए बेहतर योजनाएं व सुविधाएं प्रदान की हैं ताकि आम जनता की जीवन में बेहतरी आ सकें।

ALSO READ : पीएम के चंबा दौरे के दौरान 1,500 जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा, ड्रोन से रखी जाएगी चंबा के चौगान पर नजर

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox