Categories: Others

नेशनल टूरिज्म क्विज प्रतियोगिता में विभिन्न विवि से भाग लेंगे विद्यार्थी

नेशनल टूरिज्म क्विज प्रतियोगिता में विभिन्न विवि से भाग लेंगे विद्यार्थी

  • विश्व पर्यटन दिवस को लेकर केंद्रीय विवि का पर्यटन विभागी स्पर्धाओं की तैयारियां शुरू

इंडिया न्यूज, धर्मशाला (Dharamshala-Himachal Pradesh)

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय पर्यटन विभाग हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्यटन दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने जा रहा है। इस वर्ष पर्यटन दिवस का थीम ’’रिथिंकिंग टूरिज्म’’ रहेगा। इन गतिविधियों का उद्घाटन 22 सितम्बर को होगा। उद्घाटन समारोह के उपरांत होम स्टे के मालिकों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

उक्त कार्यक्रम के संयोजक डॉ0 सुंदररमण और सह संयोजक डॉ0 हरीश गौतम के अनुसार 23 सितम्बर को दिव्यांग बच्चों द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बच्चे पर्यटन के प्रति आम जनमानस को जागरूक करेंगे। जिसके पश्चात बेस्ट बिजनेस आइडिया कंपीटीशन का आयोजन विभाग द्वारा किया जाएगा।

24 सितम्बर को पर्यटन विभाग के विद्यार्थी हेरिटेज ट्रेल का आयोजन करेंगे, जिसमें धर्मशाला नगर के ऐतिहासिक स्थानों पर जा कर उसके बारे में जानकारी एकत्र करेंगे।

26 सितम्बर को नेशनल टूरिज्म क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा जिसमें देश भर के अलग अलग विश्वविद्यालयों के प्रतिभागी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में विजेता को 10000 रुपए, रनर अप को 7000 व पहले रनर अप को 5000 रुपए नकद राशि पुरस्कार में दी जाएगी।

27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में केंद्रीय विश्वविद्यालय धौलाधार परिसर-1 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, साथ ही विजेताओं को सम्मानित भी किया जायेगा। इसी दौरान परिसर में लघु उद्यमी प्रदर्शनी भी आयोजित की जायेगी।

इस संबंध में पर्यटन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 आशीष नाग ने बताया कि 27 सितंबर का दिन दुनियाभर में विश्व पर्यटन दिवस (world tourism day) के तौर पर मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना होता है। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग हर वर्ष इस दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाता आया है व इस वर्ष भी विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष पर विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। उन्होंने आशा जताई कि प्रतिभागी इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

SHARE
Shailesh Bhatnagar

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago