होम / कांग्रेस के खिलाफ सुभाष मंगलेट ने खोला मोर्चा, चुनाव लड़ने का सोशल मीडिया पर किया एलान

कांग्रेस के खिलाफ सुभाष मंगलेट ने खोला मोर्चा, चुनाव लड़ने का सोशल मीडिया पर किया एलान

• LAST UPDATED : October 16, 2022

इंडिया न्यूज, शिमला, (Subhash Mangalet Opened Front): कांग्रेस के खिलाफ सुभाष मंगलेट ने अपना मोर्चा खोलते हुए सोशल मीडिया पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। गौरतलब है कि कांग्रेस में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही बगावत शुरू हो गई है। जिला शिमला के चौपाल से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सुभाष मंगलेट ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सुभाष मंगलेट ने सोशल मीडिया पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला के खिलाफ अपना मोर्चा खोलते हुए टिप्पणी की है।

विधानसभा चुनाव लड़ने का किया एलान

सुभाष मंगलेट विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। कांग्रेस ने अभी तक चौपाल से रजनीश किमटा को प्रत्याशी बनाने पर सहमति जताई है। सुभाष मंगलेट ने एक पोस्ट कर जिक्र किया है कि फिक्र ना करें चुनाव लड़ने आ रहा हूं। चौपाल की जनता का टिकट ला रहा हूं। 2022 में विधानसभा जा रहा हूं, सत्यमेव जयते। कांग्रेस-भाजपा वालों से बैर नहीं, राजीव शुक्ला तेरी खैर नहीं। उनके इस पोस्ट से एक बार फिर कांग्रेस में फैल रही असंतोष खुल कर सामने आ गया है।

ALSO READ : देश के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी घर नहीं, बूथ पर पहुंचकर करेंगे मतदान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox