होम / युवा कांग्रेसियों को सुक्खू ने अनुशासन में रहने की दी चेतावनी, कहा -बगावत करनी है तो भी बताएं

युवा कांग्रेसियों को सुक्खू ने अनुशासन में रहने की दी चेतावनी, कहा -बगावत करनी है तो भी बताएं

• LAST UPDATED : October 17, 2022

इंडिया न्यूज, शिमला, (Sukhu To Young Congressmen) : युवा कांग्रेसियों को सुक्खू ने अनुशासन में रहने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि बगावत करनी है तो भी बताएं। सुक्खू ने उक्त बातें उस समय कही जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान हो रहा है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मतदान जारी है। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और आनंद शर्मा ने दिल्ली में मतदान किया। चुनाव पर्यवेक्षक दीपा दास मुंशी, पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने दिल्ली की जगह शिमला में मतदान किया।

चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुक्खू ने विरोध करने वाले युवा कांग्रेसियों को दी चेतावनी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मतदान करने पहुंचे कांग्रेस के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विरोध करने वाले युवा कांग्रेसियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सभी युवा कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर पार्टी का साथ दें। उन्होंने आगे कहा कि यदि किसी ने बगावत करनी है तो जल्द ही अपनी स्थिति स्पष्ट करें। चौपाल से सुभाष मंगलेट की नाराजगी पर सुक्खू ने कहा कि टिकट तो किसी एक को ही मिलता है। पार्टी के हित में सभी को काम करना चाहिए।

तानाशाही की हो गई है शुरूआत

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुक्खू ने कहा कि आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है। कांग्रेस ही देश की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है। जिसमें लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होते है। जो लोग खुद बड़ी पार्टी होने का दावा करते हैं वहां आंतरिक लोकतंत्र खत्म हो चुका है और आंतरिक लोकतंत्र खत्म होते ही तानाशाही की शुरूआत हो चुकी है। कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र भी है, आंतरिक विरोध भी होता है लेकिन हम समय और परिस्थितयों के अनुसार उसका निपटारा कर लेते हैं।

22 साल बाद अध्यक्ष पद का हो रहा है चुनाव

22 साल बाद कांगे्रस अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा है। इस बार के चुनाव में पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और केरल से लोकसभा सांसद शशि थरूर के बीच मुकाबला है। चुनाव परिणाम का ऐलान 19 अक्टूबर को किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस समितियों के नौ हजार से अधिक प्रतिनिधि गुप्त मतदान के जरिये पार्टी अध्यक्ष का फैसला करेंगे।

मतदान के लिए देशभर में बनाए गए हैं 65 बूथ

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पूरे देश में 65 बूथ बनाये गये हैं। मतदान के बाद सीलबंद बक्सों को राज्यों से कांग्रेस के दिल्ली मुख्यालय लाया जाएगा। चुनाव में वरिष्ठ नेता खरगे का पलड़ा भारी माना जा रहा है। उन्हें गांधी परिवार की पसंद कहा जा रहा है। इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भी उन्हें समर्थन प्राप्त है।

ALSO READ : दिल्ली में भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक शुरू, टिकट को लेकर हो रहा मंथन

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox