होम / The Non-Gazetted Employees Federation Honored The CM अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने सीएम को किया सम्मानित

The Non-Gazetted Employees Federation Honored The CM अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने सीएम को किया सम्मानित

• LAST UPDATED : April 4, 2022

The Non-Gazetted Employees Federation Honored The CM अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने सीएम को किया सम्मानित

  • अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की मंडी इकाई ने कर्मचारी हितैषी फैसलों के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दिया सम्मान

इंडिया न्यूज, शिमला।

The Non-Gazetted Employees Federation Honored The CM : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आज मंडी के परिधि गृह परिसर में स्थित जन संवाद कक्ष में हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की मंडी जिला इकाई की ओर से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना संकट के बावजूद कर्मचारियों के हित में बेहतर करने का प्रयास किया है और उन्हें पूरा वेतन तथा सभी देय लाभ समय-समय पर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार को प्रदेश के कर्मचारियों का हमेशा सहयोग मिला है। सरकार ने कर्मचारी हितों के लिए तत्परता से काम किया है।

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की मंडी इकाई की ओर से प्रदेश महासचिव राजेश शर्मा, मंडी इकाई के अध्यक्ष चमन ठाकुर, महामंत्री लाल सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने कर्मचारी हितैषी फैसलों के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया।

महासंघ ने विभिन्न विभागों में 3 जनवरी, 2022 से पूर्व नियुक्त कर्मचारियों को 2 साल का नियमित सेवाकाल पूरा करने पर अन्य कर्मचारियों के समान उच्च वेतनमान प्रदान करने और जूनियर आफिस असिस्टेंट (IT) को भी 2 वर्ष का नियमित सेवाकाल पूर्ण होने पर लिपिक की तर्ज पर उच्च वेतनमान प्रदान करने की घोषणा तथा संशोधित वेतनमान लागू करने सहित कर्मचारी हित में उठाए गए विभिन्न कदमों के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। The Non-Gazetted Employees Federation Honored The CM

Read More : HP CM Met The Injured of Pandoh Bus Accident पंडोह बस हादसे के घायलों से मिले मुख्यमंत्री

Read More : Registration Started for Chief Minister Sahara Yojana मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थियों का ओनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

Read More : BJP will form Government Again in Himachal हिमाचल में दोबारा सरकार बनाएगी भाजपा

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox