Categories: Others

Field Day Organized in Una पहाड़ी कृषि में महिलाओं की भूमिका सराहनीय: कुलपति

Field Day Organized in Una पहाड़ी कृषि में महिलाओं की भूमिका सराहनीय: कुलपति

  • चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के रिसर्च सब-स्टेशन, अकरोट और कृषि विज्ञान केंद्र ऊना में मनाया दलहन फसल और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

इंडिया न्यूज, पालमपुर :

Field Day Organized in Una : चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के रिसर्च सब-स्टेशन, अकरोट और कृषि विज्ञान केंद्र, ऊना द्वारा संयुक्त रूप से मंगलवार को अकरोट (ऊना) में दलहन फसल और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक फील्ड दिवस का आयोजन किया गया।

कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने लगभग 200 किसानों और कृषि महिलाओं को संबोधित करते हुए पहाड़ी कृषि में महिलाओं की भूमिका की सराहना की।

उन्होंने किसानों को दालें उगाने की सलाह दी क्योंकि ये पोषक तत्वों से भरपूर, प्रोटीन का स्रोत हैं। घरेलू सुरक्षा बनाए रखती हैं और आर्थिक स्थिरता पैदा करती हैं।

कुलपति ने महिला शक्ति को उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा और हर क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए सलाम किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की एक प्रदर्शनी का भी दौरा किया और कुछ महिलाओं को उनकी असाधारण सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में, महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा विभिन्न हस्त निर्मित उत्पादों पर एक प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उपकुलपति प्रो. एचके चौधरी व अन्य।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा विभिन्न हस्त निर्मित उत्पादों पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई।

कुलपति ने कृषि और संबद्ध व्यवसायों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया। किसान-वैज्ञानिक बातचीत सत्र और बीज उत्पादन इकाई और अनुसंधान प्रयोगों के संयुक्त क्षेत्र का दौरा भी किया गया था।

डा. एसपी दीक्षित, अनुसंधान निदेशक और डा. वीके शर्मा, निदेशक, विस्तार शिक्षा ने राज्य में दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न अनुसंधान और विस्तार कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।

प्रभारी वैज्ञानिक डा. बिपन शर्मा ने स्टेशन के अनुसंधान एवं बीज उत्पादन गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में डा. उपनिदेशक कृषि, ऊना, परियोजना निदेशक आत्मा भी उपस्थित थे।

डा. योगिता शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक, केवीके ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विश्वविद्यालय की प्रथम महिला डा. (श्रीमती) प्रवीण लता चौधरी के अलावा उपनिदेशक कृषि, ऊना, परियोजना निदेशक, आतमा आदि भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम के दौरान एक किसान-वैज्ञानिक बातचीत सत्र का आयोजन भी किया और बीज उत्पादन इकाई और अनुसंधान प्रयोगों का संयुक्त क्षेत्र का दौरा भी किया गया। Field Day Organized in Una

Read More : Inauguration of Women Protective Cover हिमाचल में महिला सुरक्षा होगी और चाक-चौबंद: अनुराग ठाकुर

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago