Categories: Others

Top sights in Chamba: हिमाचल के चंबा में धूमने की खास जगहें, जहां की प्रकृति को देख आप हो जाएगें मदहोश

Top sights in chamba: हिमाचल प्रदेश हिमालय की पहाड़ियों में बसा एक खूबसूरत प्रदेश है। हिमाचल की एक सबसे बड़ी खासियत ये है कि आप अगर प्रदेश के मैदानी इलाकों पर हो या फिर पहाड़ी क्षेत्र में आप इसकी प्रकृतिक खूबसूरती अवश्य ही अपनी ओर आर्कषित करेंगी। कई लोग हिमाचल में कुछ ही जगहों जैसे शिमला,कुल्लू – मनाली कसौल आदि जगहों में जाकर हिमाचल की खुबसूरती को सीमित समझ बैठते है, लेकिन आप इससे भिन्न कुछ ऐसी जगहों के खूबसूरती और शांति से चूक जाते है, जहां आपको एक बार जीवन में जरूर जाना चाहिए। आज हम आपको हिमाचल के चंबा क्षेत्र की कुछ खास जगहों के बारे में बताने जा रहे है।

चमेरा झील
चमेरा झील चंबा जिलें के डलहौजी के पास सबसे खूबसूरत और समृद्ध प्राकृतिक झील है, जो अपने आकर्षण से पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। आपको बता दें कि चमेरा झील डलहौजी से 25 किमी की दूरी पर 1700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर जानें के बाद आपको एडवंचर और शांति दोनों का हि बहुत प्यारा अहसास होगा। हालांकि चमेरा झील हिमाचल प्रदेश का यह लोकप्रिय पर्यटन स्थल है यहां हर साल हजारों पर्यटक आते है।

मणिमहेश झील
मणिमहेश झील चंबा जिले में एक बेहद ही खूबसूरत झील है। हिमालय की पीर पंजाल श्रेणी से ये 4,080 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। झील मणिमहेश कैलाश पर्वत की वर्जिन चोटी के निकट स्थित है, जिसे भगवान शिव का पवित्र निवास माना जाता है। यहां पर अक्सर पर्यटक झील को देखने और तीर्थयात्रा करने के लिए आते है। यहां का आकर्षण से बेहद लोगों को बेहद प्रभावित करने वाला होता है।

शक्ति देवी मंदिर
हिमाचल प्रदेश राज्य में भरमौर, चंबा क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक, शक्ति देवी मंदिर है। इसे “छतरारी का मंदिर” भी कहा जाता है, यह हिमाचल प्रदेश में स्थित सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है। हिमाचल के इस मंदिर में दूर-दूर से लोग मां शक्ति का आशीर्वाद लेने आते हैं। वहीं इसके आसपास आपकों प्रकृति का खास नजारा देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें-

SHARE
Mudit Goswami

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago