होम / Transport Strike: पंजाब में कई पंपों पर पेट्रोल खत्म, राज्य में दिख रहा ट्रक चालकों की हड़ताल का असर

Transport Strike: पंजाब में कई पंपों पर पेट्रोल खत्म, राज्य में दिख रहा ट्रक चालकों की हड़ताल का असर

• LAST UPDATED : January 2, 2024

India News ( इंडिया न्यूज ) Transport Strike: भारत सरकार के हिट एंड रन कानून का असर सड़कों पर देखने को मिल रहा है। केंद्र सरकार के लाए गए कानून के विरूद्ध ऑल पंजाब ट्रक यूनियन रोड पर उतर आई है। बता दें कि यह प्रदर्शन प्रधान हैप्पी संधू के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस हड़ताल के कारण कई जिलों के पेट्रोल पंप पर तेल भी खत्म होने लगा है।

पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की लग रही लंबी कतार

अगर आज शाम तक ये हड़ताल खत्म नही हुई तो राज्य के आधा से ज्यादा पेट्रोल पंप से तेल खत्म हो जाएंगे। पेट्रोल और डीजल की कमी को देखते हुए पंपों पर ग्राहकों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई है। तेल की कमी को देखते हुए आक्रोश के साथ हाहाकर मचा हुआ है। तो वही कुछ जगहों के पंप पर आउट ऑफ स्टॉक का बोर्ड भी लगा दिया गया है।

चालकों द्वारा प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन करने की चेतावनी

बठिंडा में भी हड़ताल की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर उक्त कानून को वापस न लिया गया तो इस हड़ताल को तीन दिन से बढ़ा कर अनिश्चितकालीन कर देंगे। वहीं सुनाम में भी मंगलवार सुबह से हाहाकार मचा हुआ है। अगर यह प्रदर्शन खत्म नही हुई तो राज्य के आधे ये ज्यााद पेट्रोंल पंप सूख जाएंगे।

Also Read: DSP Dalbir Singh Murder: अर्जुन अवार्ड से सम्मानित DSP की गोली मार हत्या, नहर के पास पड़ा मिला शव

Also Read: DSP Dalbir Singh Murder: अर्जुन अवार्ड से सम्मानित DSP की गोली मार हत्या, नहर के पास पड़ा मिला शव

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox