होम / Una News : नारियों की सारथी बनी आमोदनी , 51 महिलाओं को वितरित किया राशन

Una News : नारियों की सारथी बनी आमोदनी , 51 महिलाओं को वितरित किया राशन

• LAST UPDATED : March 21, 2022

रमेश पहाड़िया,ऊना :

Una News: हिमोत्कर्ष संस्था द्वारा अमोदिनी महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के तहत जिला की चयनित 51 महिलाओं को निशुल्क राशन वितरण बचत भवन ऊना में किया गया। इस दौरान चयनित महिलाओं को तीन माह का 1500-1500 रुपए का निशुल्क राशन प्रदान किया गया। रविवार को आयोजित इस समारोह में डीसी ऊना की धर्मपत्नी एवं अधिवक्ता स्वाति शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जहां द्वीप प्रज्वलित करके उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत की। हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र कंवर ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्वाति शर्मा ने जहां हिमोत्कर्ष संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की खूब सराहना की तो वहीं कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं बल्कि महिलाएं पुरुषों से आगे निकल रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का शिक्षित व आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है। अगर परिवार की महिला शिक्षित होगी तो परिवार भी जागरूक व शिक्षित होगा। उन्होंने कहा कि मेरा महिलाओं से अनुरोध है कि वे अपने पैरों पर खड़ी हों, शिक्षा हासिल करें और अपने बच्चों को भी शिक्षित करें। संस्था के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र कंवर ने कहा कि बेसहारा विधवा महिलाओं के लिए अमोदनी प्रकल्प शुरू किया गया है। जिसके तहत हर माह एक साल के लिए चयनित महिलाओं को निशुल्क राशन दिया जाता है।

Una News Una News

जितेंद्र कंवर (Una News)

उन्होंने बताया कि अभी तक पिछले नौ वर्षो में 504 बेसहारा महिलाओं को 34 लाख रुपए का राशन बांटा जा चुका है। जितेंद्र कंवर ने कहा कि ये प्रकल्प संस्था के दानी सज्जनों के सहयोग से चल रहा है। जिसके लिए दानवीर सज्जनों का संस्था आभार जताती है। कार्यक्रम को पूर्ण लाल शर्मा, डा. रविंद्र सूद, कर्णपाल मनकोटिया, दीपशिखा कौशल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ओपी रतन, शिव शशि कंवर, सुरेश शर्मा, डा. सनोच कुमार, मंजू मनकोटिया, केपी सूद, नरेश सैणी, दीप शिखा कौशल, डॉ. सतीश शर्मा, अशोक ऐरी, डा. रविंद्र सूद, ईशान ऐरी, सतपाल शर्मा, पूर्ण लाल शर्मा, रमा कंवर, सोमनाथ कौशल, अजय ठाकुर, (Una News )एचएन सेठी, वीके धीमान, एमएम गर्ग, सेवानिवृत डीएफओ हरजीत सिंह मनकोटिया, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, रजनीश डोगरा, रजनीश लुंबा, मुनिंद्र अरोड़ा, राजपाल रतन, निशांत चौधरी, सुखदेव, राजेश, सूर्यकांत, सुदेश अरोड़ा, कविता गोयल, डा. जागृति दत्ता, पूजा कपिला, मीना ठाकुर, निशा, अशोक कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

इन्होंने दिया सहयोग 

रविंद्र नाथ डोगरा, ओंकार चंद शर्मा, जितेंद्र कंवर, रमा कंवर, जगदीश्वर कंवर, दीपशिखा कौशल, अवतार सिंह सैणी, राजेंद्र शर्मा, पूजा कपिला, मनोज कुमार, मनोज कंवर, कल्याण चंद, शिव शशि कंवर, अक्षय कौशल, विजय कुमार आंगरा , अंकुर कौशल, तविशी लखनपाल, शशि शर्मा, संत बाबा बाल जी महाराज, कुलदीप सिंह दयाल, यशपाल सिंह ठाकुर, प्राण शर्मा, कर्णपाल सिंह मनकोटिया, रविंद्र मेहता, रेणु मेहता, शेषपाल सिंह , जय गोपाल शर्मा, नरेंद्रजीत सिंह, रामनारायण, बाल किशन शर्मा, जागृति दत्ता, बीके धीमान, कृष्णपाल सूद, कमला देवी, ज्योति लुंबा, रजनीश लुंबा, रोशनलाल शर्मा, प्रवीण बाला, (Una News)एचएन सेठी, सुरेंद्र कपिला, रेखा जसवाल, दर्शन सिंह, इंद्रजीत सिंह, निशांत चौधरी, विजय लखनपाल , महेंद्र पाल वर्मा, मेघा ओहरी, दिव्य राणा, संदीप महाजन, मीना शर्मा, गायत्री शर्मा, सुरेश शर्मा, सतीश शर्मा, वंदना ठाकुर, सविता कौशल, सुरेश शर्मा, सोमनाथ कौशल, अवतार सैणी, राजपाल रत्न, संजीव कौल, शकुतंला देवी, ओपी रत्न, दीपम सैणी, पूनम रघुवंशी, अमित अरोड़ा, राजकमल सिंह, शेषपाल सिंह दानी सज्जनों ने संस्था को अमोदनी प्रकल्प में सहयोग किया है।

Una News

Read more: Haryana Govt Jobs 2022 : हरियाणा सरकार में इन पदों के लिए बिना एग्जाम होगा सिलेक्शन, 1 लाख से अधिक होगी सैलरी; जाने

Read More :Petrol Diesel Price 20 March 2022 : आज किए गए पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE

Tags:

Una News
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox