होम / Viral: ये बीमारी हमारे यहां भी आ गई ? लड़की को कुत्तों की तरह घुमाती दिखी महिला, जानें मामला क्या है

Viral: ये बीमारी हमारे यहां भी आ गई ? लड़की को कुत्तों की तरह घुमाती दिखी महिला, जानें मामला क्या है

• LAST UPDATED : February 14, 2024

India News (इंडिया न्यूज), Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बड़ी ही तेजी के साथ वायरल हो रहा है। दरअसल वीडियो में एक महिला एक लड़की को कुत्तों की तरह पट्टा बांध घुमाती नजर आ रही है। वीडियो मुंबई का बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि लड़की ने ऐसा सिर्फ व्यूज के लिए किया है।

लड़की को कुत्तों की तरह घुमाती दिखी महिला

इस वायरल वीडियो में मुंबई पुलिस को टैग करते हुए एक यूजर ने इसे एक्स पर साझा कर कहा है, मुंबई को ये क्या हो गया है? लोग सोशल मीडिया पर व्यूज़ के लिए इस हद तक कैसे गिर सकते हैं? मुंबईपुलिस क्या सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के कृत्य की अनुमति है? वायरल वीडियो में एक महिला एक लड़की को कुत्तों की तरह पट्टा बांध घुमाती नजर आ रही है। वे उसके साथ कुत्तों सा व्यवहार करती नजर आ रही है। वहीं लड़की भी कुत्तों जैसी हरकत करती दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर इसे जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

भारत में आ गई ये बीमारी

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘ये बीमारी भारत में भी आ गई’ वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया ‘सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं की लज्जा भंग करने का क्लियर एक्ट’, एक और यूजर ने लिखा कि हमें ऐसे वेस्टर्न कल्चर को बढ़ने से जल्द रोकना होगा। वहीं कई यूजर मुंबई पुलिस से इसकी शिकायत करते नजर आए। वीडियो मुंबई का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है लड़कियों ने ऐसा सिर्फ व्यूज पाने के लिए किया है।

ये भी पढ़ें-Traffic Rules: कितने दिनों में भरना होता है कैमरे से कटा…

ये भी पढ़ें-CBSE Board Exam 2024: किसान आंदोलन के बीच CBSE ने जारी…

ये भी पढ़ें-Sakshi Malik: किसान आंदोलन के बीच साक्षी मलिक ने सरकार को…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox