Categories: Others

महिला सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – विपिन सिंह परमार

महिला सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – विपिन सिंह परमार

  • परमार सिहोल में सम्मानित किये महिला मंडल
  • नागणी में पेट्रोल पंप का किया शुभारंभ

इंडिया न्यूज, पालमपुर (Palampur-Himachal Pradesh)

 

“नारी शक्ति है, सम्मान है, नारी गौरव है, अभिमान है। नारी ने ही यह सजा विधान है, नारी को शत-शत प्रणाम है”। यह उद्गगार विधान सभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत सिहोल के गांव अप्पर बोदा में महिला मंडल सम्मान कार्यक्रम में अपने संबोधन व्यक्त किये।

उन्होने कहा कि प्रदेश एवं राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार महिला सशक्तिकरण और आधी आबादी को आत्मनिर्भर तथा सक्षम बनाने के लिए बचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए दर्जनों योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है।

महिलाओं में समाज और देश के लिये बहुत कुछ करने की क्षमता है-परमार

उन्होंने कहा कि महिलाओं में समाज और देश के लिये बहुत कुछ करने की क्षमता है और महिला समाज में किसी भी समस्या को पुरुषों से अधिक बेहतर ढंग से निपटाने की क्षमता रखती है उन्होंने कहा कि महिला उत्थान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने इस अवसर पर सिहोल के पांच महिला मण्डलों को अपनी ओर से गैस भठियाँ भी वितरित की

इसके उपरांत विधान सभा अध्यक्ष ने नागणी में नव दुर्गा फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ किया और पटियाल परिवार को पेट्रोल पंप स्थापना की बधाई दी। उन्होंने कहा कि नागणी में विद्युत विभाग का सब स्टेशन, विद्युत विभाग का मण्डल, खंड विकास कार्यालय सहित अन्य कार्यालय, गौ सदन और गौ-अभ्यारण आने से इस स्थान का महत्व बड़ा है और व्यापारिक गतिविधियों में भी इजाफा हुआ है।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष, देश राज शर्मा, विस्तारक रूपेंद्र ठाकुर, सिहोल के प्रधान मोहिंदर धीमान, उपप्रधान राजेश ठाकुर, शक्ति चंद धीमान, रजिंदर प्रशाद, सुभाष धीमान, किशोरी लाल, बिन्ता देवी, शशि धीमान, प्रधान देवी अशोक कटोच, उपप्रधान चन्द्र किशोर, प्रधान डरोह पंकज चैधरी, बीडीसी इंदिरा देवी, कल्पना देवी और अनुप राणा, दीपक नाग, पेट्रोल पंप के मालिक राम पटियाल, ज्ञान पटियाल, रीना देवी, अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

SHARE
Shailesh Bhatnagar

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago