Categories: Others

Women Studies Center: केंद्रीय विवि में बनाया जायेगा महिला अध्ययन केंद्र

Women Studies Center

इंडिया न्यूज़, धर्मशाला :

  • पढ़ाई के बाद करियर काउंसलिंग के लिए की जाएगी हर संभव मदद- कुलपति
  • अदिति और तमन्ना ने जीती रंगोली स्पर्धा और आंचल ने रचाई सबसे सुंदर मेहंदी

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में ‘महिला अध्ययन केंद्र’ स्थापित होने जा रहा है। यह केंद्र विश्वविद्यालय से पढ़ाई करके जाने वाली छात्राओं के संपर्क में रहेगा। उनकी कैरियर काउंसलिंग के लिए हर संभव मदद की जाएगी। ये जानकारी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 सत प्रकाश बंसल ने विश्वविद्यालय के देहरा-शाहपुर और धर्मशाला परिसरों में छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित स्पर्धाओं के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित समारोह के दौरान दी।

उन्होंने कहा कि विवि में स्थापित होने जा रहे महिला अध्ययन केंद्र के माध्यम से छात्राओं में उद्यमिता कौशलको विकसित करने के लिए मदद की जाएगी। छात्राओं का एक ग्रुप बुनाया जाएगा। सरकार से मिलने वाली कोई ग्रांट या गैर सरकारी संगठनों की मदद से उनकी सहायता की जाएगी। कुछ सफल महिला उद्यमियों की डाक्यूमेंटरी बनवाई जाएंगी, जिसे छात्राओं को दिखाया जाएगा, जिससे उनका उत्साहवद्धर्न हो।(Women Studies Center)

विश्वविद्यालय से पढ़ाई करके निकलने वाले विद्यार्थी सफल उद्यमी बनें, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। विवि की कई छात्राएं गांवों से संबंध रखती हैं तो इसके लिए प्रयास रहेगा कि उनके गांव में अगर समूह बनाकर कोई रोजगार आरंभ किया जा सकता है तो उसे बढ़ावा दिया जाएगा। इससे उस गांव की महिलाओं को भी रोजगार के अवसर मिल पाएंगे।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि लिज्जत पापड़ बनाने का काम 80 रुपये का लोन लेकर शुरू करके आज करोड़ों का कारोबार कर रहा है। यही इच्छाशक्ति हमें विवि की छात्राओं में जगानी है। इसके लिए सर्वे भी किया जाएगा। मेक इन इंडिया के अभियान को सफल बनाना है तो इसके लिए हमें महिलाओं की भूमिका को और सुदृढ़ बनाना होगा। वहीं इस मौके पर उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को सम्मानित किया। इन प्रतियोगिताओं में कन्या छात्रावास में वाद-विवाद प्रतियोगिता में एमबीए की अकांक्षा ने पहला, एमएससी की अकांक्षा ने दूसरा और एमए अंग्रेजी की छात्रा लक्ष्मी ने तीसरा स्थान हासिल किया। (Women Studies Center)

भाषण प्रतियोगिता

ब्वायज हास्टल में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अंकुश कुमार पहले और शुभांकर राणा दूसरे स्थान पर रहे। धर्मशाला परिसर में आयोजित निबंध लेखनप्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अमन कुमार आकाश (शोधार्थी, पत्रकारिता एवं जनसंचार) दूसरा स्थान लता (विद्यार्थी, नव मीडिया) और तीसरा स्थान शालिनी (शोधार्थी, हिंदी विभाग) को मिला। शाहपुर परिसर में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में 23 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें प्रथम स्थान- कृतिका शर्मा (एमएससी भौतिकी), दूसरा स्थान बरखा धीमान (एमएससी पर्यावरण विज्ञान) और तृतीय स्थान अपूर्व आनंद (एमएससी पादप विज्ञान) ने हासिल किया। देहरा परिसर में मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, रंगोली और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

रंगोली प्रतियोगिता (Women Studies Center)

रंगोली प्रतियोगिता में पहला स्थान अदिति और तमन्ना (दृश्य कला विभाग) ने, दूसरा स्थान दीक्षा, वर्णिका (दृश्यी कला विभाग) ने हासिल किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में शिखा खोलिया (दृश्यू कला विभाग) ने पहला, नीलाक्षी (दृश्या कला विभाग) ने दूसरा स्थान, मेहंदी प्रतियोगिता में आंचल (दृश्यव कला विभाग) ने पहला, ज्योहति वर्मा (इतिहास विभाग) ने दूसरा, भाषण प्रतियोगिता में अंकिता (राजनीति विज्ञान विभाग) और शीतल (राजनीति विज्ञान विभाग) ने हासिल किया। कुलपति ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधयों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्ररित किया।

Women Studies Center

Read More:  Kandahar Plain Hijack Case Update: कंधार में हुए विमान अपहरण के आतंकी को आज कराची में मारी गयी गोली

Read More : Delhi Rape Case: माँ को ढूढ़ने निकली 13 साल की बच्ची के साथ पडोसी ने किया रेप

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Sachin

Learner , Hardworking , Aquarius hu toh samajh lo kya kya hounga .....

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago