होम / CM Sukhvinder Singh Sukhu: मुख्यमंत्री सुक्खू ने BJP पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा

CM Sukhvinder Singh Sukhu: मुख्यमंत्री सुक्खू ने BJP पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा

• LAST UPDATED : November 26, 2023

India News ( इंडिया न्यूज ) CM Sukhvinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के गांधी चौक पर आपदा प्रभावित लोगों के लिए राहत राशि वितरण कार्यक्रम के दौरान भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश पर हजारों करोड़ का कर्ज छोड़ने वाली भाजपा ने अब भी जनता की परवाह छोड़ कर बिना वजह की बातें कर अपना समय बर्रबाद कर रही है। हमने चुनावी वादें जनता से किए हैं भाजपा से नही। ससबका जवाब हम जनता को खुद देंगे भाजपा इस के लिए ज्यादा चिंता न करे।

कांग्रेस ने अपने प्रयासों से की जनता की मदद 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी बात में आगे कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सिर्फ अपने प्रयासों से ही आपदा प्रभावित लोगों की मदद की है। इसमें भाजपा का एक रूपया भी शामिल नही है। इस आपदा की घरी में भाजपा ने केंद्र से मदद लेने के बजाए राजनीति करना बेहतर समझा जो बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

कांग्रेस प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्प

इस दौरान मुख्यंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश की सरकार सर्वांगीण विकास के लिए सरकार कृत संकल्प है और इसकी हालिया शुरुआत पर भी प्रदेश की जनता पूरी तरह से आश्वस्त है। इसके साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के समारोह में बिजली विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय , डिविजनल कमिश्नर खोलने सहित यहां नए बस स्टैंड निर्माण के लिए 2 करोड़ की पहली किस्त और हमीरपुर में बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के लिए 20 करोड़ देने की घोषणा भी की।

Also Read: Sirohi News: राजस्थान के एक गांव से दूसरे गांव हेलीकॉप्टर से गई बारात, बगैर दहेज के हुई ये अनोखी शादी

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox