Thursday, December 7, 2023
Homeपॉलिटिक्सHP Politics: महेश्वर भी मंडी से टिकट को लेकर हुए क्रियात्मक, दिल्ली...

HP Politics: महेश्वर भी मंडी से टिकट को लेकर हुए क्रियात्मक, दिल्ली में करी नेताओं से पैरवी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), HP Politics, Himachal: लोकसभा चुनाव में अभी भी छह से सात महिने का समय बाकि है। परंतु मंडी लोकसभा सीट से लोकसभा टिकट काे लेकर अभी से राजनीतिक पारा गरम होने लगा है। इसके लिए टिकट के चाहवानों द्वारा दिल्ली की दौड़ लगाना शुरू कर दीया गया है। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह के दिल्ली दौरे के भी कई मायने निकाले जा रहे हैं। वह पिछले दिनों दिल्ली होकर लौट आए और कई केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर आपदा की बात साथ-साथ 2024 के लिए मंडी लोकसभा से अपने लिए टिकट कर भी पैरवी कर आए हैं। दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है।

क्या भाजपा बनाएगी महेश्वर सिंह को अपना उम्मीदवार 

इन नेताओं को महेश्वर सिंह ने आपदा से हुए नुकसान से अवगत करवाया तो वहीं 2024 के लिए टिकट देने की मांग रखी गई। दिल्ली से लौटकर आए महेश्वर ने कहा कि अब 74 साल की उम्र में उन्हें आश्वासन देकर ठगने का काम मत करना। उन्होंने 2022 के विस चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वह चुनाव की तैयार कर फील्ड में काम करते रहे, लेकिन एन मौके पर टिकट काट दिया गया। ऐसा ही वाक्य 2021 में मंडी लोकसभा के उपचुनाव में भी हुआ।

महेश्वर सिंह ने 2022 में विस के लिए कुल्लू सदर से दावेदारी ठोकी और पार्टी ने टिकट भी दे दिया था और अंतिम समय में टिकट को काट कर नरोतम ठाकुर को दिया गया। उन्हें विशेष हेलिकाप्टर से शिमला बुलाया और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें पार्टी में मान सम्मान देने की बात कही थी। अब देखना है कि 2024 में भाजपा महेश्वर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाती है या नहीं।

जीतने के लिए करी टिकट की मांग 

महेश्वर सिंह ने कहा कि दिल्ली दौरे में उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट की मांग हारने के लिए नहीं जीतने के लिए की है। उन्हें अब आश्वासन नहीं चाहिए, यह उनका अंतिम चुनाव है। इसे पहले मंडी लोकसभा उपचुनाव में महेश्वर सिंह ने पत्र लिखकर मंडी लोकसभा से टिकट मांगा था। उन्हें टिकट का आश्वासन मिला मगर टिकट खु्शाल सिंह ठाकुर को दिया था। वे कांग्रेस की उम्मीदवार प्रतिभा सिंह से चुनाव हार गए।

ये भी पढ़ेे- 

RELATED ARTICLES

Most Popular