होम / Kamlesh Thakur Networth: सुक्खू की पत्नी की संपत्ती जानकर रह जाएंगे हैरान, जानें कितनी प्रॉपर्टी की हैं मालकिन

Kamlesh Thakur Networth: सुक्खू की पत्नी की संपत्ती जानकर रह जाएंगे हैरान, जानें कितनी प्रॉपर्टी की हैं मालकिन

• LAST UPDATED : June 22, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज), Kamlesh Thakur Networth:हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का शुक्रवार को आखिरी दिन था। आखिरी दिन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने अपना नामांकन दाखिल किया।

कमलेश ठाकुर कांग्रेस पार्टी की टिकट पर देहरा विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ रही हैं। नामांकन दाखिल करते समय नियमानुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने आयोग के समक्ष अपनी संपत्ति के बारे में हलफनामा भी दाखिल किया है।

CM सुक्खू के पत्नी के पास कितनी प्रॉपर्टी?

देहरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर 9.14 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पास 90.88 लाख रुपए की चल संपत्ति और 8.23 ​​करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। इस संपत्ति में उनके पति मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और दोनों बेटियों का भी हिस्सा है।

Also Read- Shimla Train: शिमला रेलवे पुल में दरार से ट्रेन सेवाएं रुकी, पर्यटकों की बढ़ी मुश्किलें

कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर के पास 20.70 लाख रुपए के आभूषण, न्यू चंडीगढ़ में 51.79 लाख रुपए का फ्लैट और छोटा शिमला में हिमुडा का फ्लैट है। इसके अलावा उनके पास नईदून, शिमला और बद्दी में जमीन है। कमलेश ठाकुर के पास 2.91 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 54.65 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। उनके पति के पास 5.31 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति और 31.26 लाख रुपए की चल संपत्ति है। कमलेश ठाकुर की बेटियों के पास क्रमश: 3.77 लाख रुपए और 1.19 लाख रुपए की चल संपत्ति है।

Also Read- Drug Alerts: सावधान! खाने योग्य नहीं है हिमाचल में बनीं 22 दवाएं, ड्रग अलर्ट जारी

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox