होम / Fraud Case: विदेश भेजने का दिया झांसा, दुषकर्म के बाद 5 लाख रूपए भी लिए

Fraud Case: विदेश भेजने का दिया झांसा, दुषकर्म के बाद 5 लाख रूपए भी लिए

• LAST UPDATED : July 23, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज़), Fraud Case: पंजाब के लुधियाना से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है जहां पर एक महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक महिला के दोस्त ने उसे विदेश भेजने का झूठा झांसा दिया जिस पर यकीन करके वह अपने दोस्त की बातों में आ गई। इस बात का फायदा उठाते हुए आरोपी ने अपने जीजा के साथ मिलकर महिला के साथ गलत काम किया और उसे अपना मुंह बंद रखने की धमकी भी दी। आरोपियों ने महिला को इंग्लैंड भेजने का झांसा दिया था और कहां था कि उसका वीजा आ गया है और वह उसे एयरपोर्ट पर मिलेंगे।

Read More: Fraud Case: 5 बैंक कर्मचारियों की गिरफ्तारी, मृत व्यक्ती के नाम पर कराया लोन पास

जानें पूरा मामला

इस पूरी कहानी को बात कर आरोपियों ने महिला से 5 लाख रूपए भी ले लिए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने लड़की को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। अपनी जान संभालते हुए किसी तरह महिला अपने घर लुधियाना लौटी और अपने परिवार को सारी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने डेहलों थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। पीड़िता का बयान भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम को लगा दी है।

Read More: Chamba: कीटनाशक दवाई खाने से एक व्यक्ति की मौत, जानें पूरा मामला

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox