होम / Hospital Strike: हरियाणा के अस्पताल में डॉक्टरों ने की 2 घंटे की हड़ताल, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

Hospital Strike: हरियाणा के अस्पताल में डॉक्टरों ने की 2 घंटे की हड़ताल, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

• LAST UPDATED : July 16, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज़), Hospital Strike: हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें हरियाणा के सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के मांगो के पूरे न होने पर डॉक्टर ने दो घंटे की हड़ताल कि जिस दौरान मरीज की परेशानियां काफी बढ़ गई। इलाज छोड़कर सभी डॉक्टर और अस्पताल प्रशासन के लोग हड़ताल पर बैठ गए पर दूसरी तरफ आपातकालीन सेवाएं लगातार चालू रहीं। OPD बंद करने से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक सुबह 9 से लेकर 11 तक डॉक्टर ने और अन्य अस्पताल प्रशासन के लोगों ने हड़ताल जारी रखी।

Read More: Himachal Pradesh Tourism: इस बार पर्यटकों की संख्या में भारी कमी, होटलों के बड़े डिस्काउंट का भी असर नहीं

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक स्पेशलिस्ट काडर, SMO की सीधी भर्ती, PG कोर्स के बॉन्ड में कमी जैसे मामलों की मांगे पूरी न होने पर यह हड़ताल की गई। मामले की जांच के दौरान हड़ताल में बैठे डॉक्टरों से पूछताछ किया गया जिसमे हड़ताली डॉक्टरों ने अपनी बात सामने रखते हुए कहा कि अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मान सकती है तो 25 जुलाई के बाद भी हम सब हड़ताल पर जाएंगे। इसके अलावा डॉक्टरों के हड़ताल पर बैठने से सोमवार को दो घंटे ओपीडी बंद रहने से सरकारी अस्पताल में आए मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Read more: Accused Injured: कपूरथला थाने में सामूहिक दुषकर्म आरोपी हुआ जख्मी, थाने में बढ़ा तनाव

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox