होम / Punjab crime: अमृतसर में टोल कर्मियों और PRTC कंडक्टर के बीच भारी विवाद, लगा लंबा जाम

Punjab crime: अमृतसर में टोल कर्मियों और PRTC कंडक्टर के बीच भारी विवाद, लगा लंबा जाम

• LAST UPDATED : June 28, 2024

India News Punjab ( इंडिया न्यूज) Punjab crime: पंजाब के अमृतसर में टोल प्लाजा पर पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (पीआरटीसी) की बस के कंडक्टर और टोल कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। टोल कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट में बस कंडक्टर घायल हो गया। इस दौरान टोल प्लाजा पर लंबा जाम भी लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया।

इनलोगों के बीच हुई हाथापाई

जालंधर-अमृतसर जीटी रोड पर निज्जरपुरा टोल प्लाजा पर शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे पीआरटीसी कंडक्टर और टोल प्लाजा कर्मचारियों के बीच हाथापाई हो गई। दोनों पक्षों को मामूली चोटें भी आईं। गुस्से में पीआरटीसी कर्मचारियों ने टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और टोल प्लाजा पर यातायात बहाल कराया।

इस वजह से हुआ विवाद

विवाद उस समय बढ़ गया जब पीआरटीसी बस का चालक अपनी बस को टोल प्लाजा पर वीआईपी पासिंग वे से ले जाने लगा तो टोल प्लाजा के सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया। इस पर बस चालक व परिचालक की सुरक्षाकर्मियों से बहस व हाथापाई हो गई।

Also Read: Monsoon Acne: मानसून में मुंहासों से परेशान? इन 5 आदतों में बदलाव लाएं तुरंत फर्क

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox