होम / Ashadh Month 2023: आषाढ़ के इस पवित्र महीने में करें सुर्य देव की पूजा, जानें इसका महत्व

Ashadh Month 2023: आषाढ़ के इस पवित्र महीने में करें सुर्य देव की पूजा, जानें इसका महत्व

• LAST UPDATED : June 8, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) धर्म, Ashadh Month 2023: हिंदू धर्म के अनुसार आषाढ़ महीने का विशेष महत्व होता हैं। हिंदू महिनों के अनुसार आषाढ़ हिंदू धर्म का चौथा महीना हैं। आषाढ़ के इस विशेष महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है। इसके अलावा भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की भी इस माह में आराधना करनी चाहिए। बता दें कि आषाढ़ का ये मास 5 जून से 3 जूलाई तक रहने वाला है।

 

ये चीजें करें दान

इस मास में दान पुण्य करने का एक विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि आषाढ़ मास के पहले दिन छाता, कड़ाई, नमक और आंवले का दान किसी ब्राह्मण को करना चाहिए। इस माह में सुर्य देव और देवी की उपासना का विशेष महत्व होता है। इस मास में हि तंत्र और शक्ति की उपासक ‘गुप्त नवरात्रि’ भी मनाते है। मालूम हो इस महीने में श्री हरि विष्णु लंबे समय के लिए अपने योगनिंद्रा में चले जाते है, जिसके बाद हिंदू धर्म के शुभ कर्य बंद हो जाते है। वहीं, इसी महीने में श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा भी निकाली जाती है। आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का महान उत्सव भी मनाया जाता है।

संतान प्राप्ति के लिए करें भगवान विष्णु की पूजा

आषाढ़ के महीने में भगवान विष्णु की उपासान संतान प्राप्ति के लिए खास मानी जाती हैं। इनकी उपासना करने से भगवान साधाक से प्रशन्न होकर उसे संतान प्राप्ति का आर्शिवाद देते हैं। इसके अलावा इस मास में कुछ खास देवों की भी आराधना की जाती है। इस मास में सबसे ज्यादा उपसना गुरू की होती हैं। इस मास में जल देव की उपासना से धन की प्राप्ति होती हैं। वहीं ऊर्जा का स्तर बढ़ने के लिए मंगल और सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए।

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox