होम / Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी के दिन जरूर पहनें इस रंग के कपड़े,मां सरस्वती की बरसेगी कृपा

Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी के दिन जरूर पहनें इस रंग के कपड़े,मां सरस्वती की बरसेगी कृपा

• LAST UPDATED : February 5, 2024

Indi News (इंडिया न्यूज़),Basant Panchami 2024: 14 फरवरी को बसंत पंचमी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है। . मां सरस्वती विद्या, संगीत और कला की देवी है। इनकी पूजा करने से ज्ञान मिलता है। मान्यता है कि, इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से लाभ मिलता है। बता दे कि इस दिन पीले रंग के कपड़े पहने जाते है।

विद्या ही वो धन है जिसके बिना इंसान जानवर समान है। विद्या का अर्थ केवल स्कूली शिक्षा से नहीं बल्कि हर वो सीख जो हमें सही आचरण सिखाती है और मानवता सिखाती है, बुद्धिमान बनाती है। सनातन धर्म में इस विद्या की देवी होती है जिन्हें हम माँ सरस्वती कहते हैं, उनकी कृपा के लिये उन्हें खुश रखना बहुत जरूरी है। और आज हम आपको बताएंगे कि आप ऐसा क्या करे जिससे माँ सरस्वती आपसे कभी नहीं रूठेंगी। बता दें कि इस दिन मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग के कपड़े पहने।

क्यों पहनते पीले रंग के कपड़े?

हिंदू धर्म में पीले रंग का अलग महत्व है। यह रंग मां सरस्वती से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि, पीला रंग मां सरस्वती का पसंदीदा कलर है।  बसंत पंचमी के दिन घरों और मंदिरों को पीले फूलों से सजाया जाता है।

Also Read:  Weather Update: कश्मीर में बर्फबारी से जनजीवन ठप, रद्द हुईं कई…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox