Sunday, May 19, 2024
Homeधर्मDhanteras 2023: धनतेरस पर आज 3 शुभ संयोग, हस्त नक्षत्र और प्रीति...

Dhanteras 2023: धनतेरस पर आज 3 शुभ संयोग, हस्त नक्षत्र और प्रीति योग, जानें कैसे करें मां लक्ष्मी और कुबेर को प्रसन्न

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Dhanteras 2023 Puja Vidhi: आज धनतेरस पर 3 शुभ संयोग, हस्त नक्षत्र एवं प्रीति योग है। इस दिन प्रदोष काल में मां लक्ष्मी एवं कुबेर भगवान की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। उनकी कृपा से धन, संपत्ति, सुख, वैभव इत्यादि सब में वृद्धि होती है। धनतेरस पर सोना, चांदी और पीतल की वस्तुएं खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। सोने को मां लक्ष्मी का प्रतीक मानते हैं। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि सोने का कलश लेकर प्रकट हुए थे। उनको सुनहरा तथा पीला रंग प्रिय है। इन कुछ करणवश धनतेरस पर सोने तथा पीतल की वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।

3 शुभ संयोग में है इस बार की धनतेरस

आज धनतेरस पर 3 शुभ संयोग बने हुए हैं। शुक्रवार के दिन अक्सर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और धनतेरस पर भी लक्ष्मी को पूजा जाता है। इसके सिवा आज धनतेरस पर शुक्र प्रदोष व्रत भी है। आज माता लक्ष्मी, कुबेर की पूजा के सिवा भगवान शिव की भी पूजा की जाएगी।

धनतेरस ऐसे करें मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा

आज की पूजा के शुभ मुहूर्त से पहले पूजा की सामग्री एकत्रित करलें। उसके बाद शुभ मुहूर्त में लकड़ी की चौकी पर कुबेर, गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति को स्थापित करें। उनका पूजन अक्षत्, फूल, सिंदूर, दूर्वा, सुपारी, धूप, पान का पत्ता, दीप, नैवेद्य इत्यादि से करें। भगवान गणेश को मोदक, मां लक्ष्मी को खीर और कुबेर जी को धनिए की पंजीरी भोग में चढ़ाएं।

पूजा के समय इनके विशेष मंत्रों का उच्चारण करें। उसके बाद कलम, खाताबही आदि की भी पूजा करें। लक्ष्मी चालीसा और कुबेर चालीसा का पाठ पढ़ें। मां लक्ष्मी, गणेश जी और कुबेर की आरती करें। उसके बाद तीनों से धन, संपत्ति, सुख, समृद्धि और उन्नति का कामना करें।

ये भी पढ़े- Dhanteras 2023: आज है धनतेरस का शुभ पर्व, जानें पूूजा के…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular