Monday, May 20, 2024
Homeधर्मDhanteras 2023: धनतेरस पर बर्तन खरीदना क्यों है इतना शुभ, जानें इसके...

Dhanteras 2023: धनतेरस पर बर्तन खरीदना क्यों है इतना शुभ, जानें इसके पिछे की वजह

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Dhanteras 2023: धनतेरस का पर्व कार्तिक माह की त्रयेदशी को मनाया जाता है। इस बार धनतारस का त्योहार 10 नवंबर को मनाया जाने वाला है। धनतेरस के शुभ दिन के साथ दिवाली पर्व की शुरुआत होती है। इस भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है, जो की भगवान विष्णु का ही रुप है। धनतेरस के दिन की गई खरीदारी भी बहुत शुभ कहलाती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि के साथ-साथ कुबेर जी को भी पूजा जाता है।

धनतेरस मनाने का क्या है कारण?

धर्मग्रंथो में दी गई कथाओं के मुताबिक समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि स्वयं कलश लेकर प्रकट हुए थे। जिस दिन भगवान धनवंतरी समुद्र से बहार आए थे उस दिन कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी की तिथि थी। धन्वंतरी समुद्र से कलश लेकर निकले थे जिस कारण इस दिन बर्तन खरीदने की परंपरा चली आ रही है। धन्वंतरी को भगवान विष्णु का अंश माना जाता है। इसी के साथ उन्होंने दुनिया में चिकित्सा विज्ञान का प्रचार और प्रसार किया था। इनके दो दिन बाद मां लक्ष्मी समुद्र से प्रकट हुई जिस वजह से उस दिन दिवाली मनाई जाती है। इनकी पूजा करने से व्यक्ति का जीवन आरोग्य और सुखी होता है।

धनतेरस का महत्तव

हिंदू धर्म में धनतेरस बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन कुबेर देवता की पूजा की जाती है। इसके साथ ही धन्वंतरी की पूजा की जाती है। इस दिन धन्वंतरी भगवान को पूजने से जीवन आरोग्य रहता है। इस दिन बर्तनों और सोने चांदी की खरीदारी करने से घर में लक्ष्मी का प्रवेश होता है।

ये भी पढ़े- Himachal News: शेयर बाजार के नाम पर 210 करोड़ का घपला,…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular