होम / Dharm: 20 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें किस समय और कहा दिखेगा ग्रहण

Dharm: 20 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें किस समय और कहा दिखेगा ग्रहण

• LAST UPDATED : April 17, 2023

Dharm: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को वृस्पतिवार को लगने जा रहा है। ये सूर्य ग्रहण मेष राशी पर लगेगा। हालांकि ये सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, लेकिन इसका प्रकोप भारत समेत पूरे देश और दूनिया पर पड़ने वाला है। ये सूर्य ग्रहण बेहद ही खास होने वाला है क्योंकि सूर्य ग्रहण 19 सालों के बाद मेष राशी में लगने जा रहा है।

मालूम हो कि सूर्य ग्रहण के दौरान पृथ्वी और सूर्य के बीच चद्रमां के आ जाने पर ग्रहण लगता है। इस दौरान सूर्य के आंशिक रुप में अवरुद्ध आ जाता है। वहीं ये सूर्यग्रहण सुबह 7:40 पर शुरू होगा, वहीं 12:29 पर खत्म हो जाएगा। इस सूर्य ग्रहण की अवधि 5 घंटे 24 मिनट रहेगी। वहीं ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इसलिए इस ग्रहण का सूरत काल नहीं माना जा रहा है। हालांकि इस ग्रहण का प्रकोप सभी राशियों पर देखने को मिलेगा।

  • 20 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण
  • सुबह 7:40 बजे से 12:29 तक लगेगा ग्रहण
  • सूर्य ग्रहण में खाना पीना वर्जित

सूर्य ग्रहण क्या-क्या नहीं करना चाहिए

शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान खाना पीना वर्जित माना है। इसके बारे में स्कंद पूराण में बताया गया है कि सूर्य ग्रहण के दौरान खाना पीना करने से आपके सभी पूण्य और कर्म समाप्त हो जाते है। वहीं इस दौरान खाना पीना करने से शरीर पर इसका गलत असर भी होता है। खाने पीने के अलावा भी सूर्य ग्रहण के दौरान सूनसान या शामशान घाट जैसी जगहों पर अलेके नहीं जाना चाहिए। मान्यता है कि ग्रहण के समय इन जगहों पर काफी नकारात्मक ऊर्जा वास करती है। इसके अलावा ग्रहण के दौरान सोना या सूई पर धागा नहीं डालना चाहिए। वहीं इस दौरान यात्रा नहीं करनी चाहिए साथ ही इस समय शरीरिक संबंध से भी बचना चाहिए।

कहा दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

बता दे कि 20 अप्रैल को ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसके अलावा ये दक्षिणी प्रशांत महासागर के देशों जैसे चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका,ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर में दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें- घर्म: दिन की पॉजिटिव शुरूआत के लिए रोजना सुबह उठकर करें प्रार्थना या मंत्रों का जाप

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox