होम / Maa Lakshmi Puja: शुक्रवार को करें महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

Maa Lakshmi Puja: शुक्रवार को करें महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

• LAST UPDATED : December 22, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Maa Lakshmi Puja: हिन्दू धर्म के मुताबिक शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी को पूजा अति शुभ माना गया है। इस दिन मां की पूजा करने से आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती है। इसके मां की कृपा आप पर बनी रहती जिस कारण आपके जीवन में कभी दरिद्रता का वास नहीं होता।

शुक्रवार के दिन पूरे विधि विधान से मां लक्ष्मी की पूजा कर महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें, माता लक्ष्मी प्रसन्न होगी।

पूजा विधि-

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करले।
  • घर एवं मंदिर की सफाई करले।
  • मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें।
  • सबसे पहले गणपति जी की पूजा करें।
  • इसके बाद मां लक्ष्मी को कुमकुम लगा दे।
  • इसके बाद मां को फूल अर्पित करें।
  • मां लक्ष्मी को भोग में मखाने की खीर चढ़ाएं।
  • मां की पूजा में आरती के समय कपूर से पूजा का समापन करें।

पढ़े मां लक्ष्मी का ये पाठ, मां प्रसन्न हो करेगी पैसों की बारिश-

।।महालक्ष्मी स्तोत्र।।

नमस्तेऽस्तु महामाये श्रीपीठे सुरपूजिते। शंखचक्रगदाहस्ते महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।

नमस्ते गरुडारूढे कोलासुरभयंकरि। सर्वपापहरे देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।

सर्वज्ञे सर्ववरदे देवी सर्वदुष्टभयंकरि। सर्वदु:खहरे देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।

सिद्धिबुद्धिप्रदे देवि भुक्तिमुक्तिप्रदायिनि। मन्त्रपूते सदा देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।

आद्यन्तरहिते देवि आद्यशक्तिमहेश्वरि। योगजे योगसम्भूते महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।

स्थूलसूक्ष्ममहारौद्रे महाशक्तिमहोदरे। महापापहरे देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।

पद्मासनस्थिते देवि परब्रह्मस्वरूपिणी। परमेशि जगन्मातर्महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।

श्वेताम्बरधरे देवि नानालंकारभूषिते। जगत्स्थिते जगन्मातर्महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।

महालक्ष्म्यष्टकं स्तोत्रं य: पठेद्भक्तिमान्नर:। सर्वसिद्धिमवाप्नोति राज्यं प्राप्नोति सर्वदा।।

एककाले पठेन्नित्यं महापापविनाशनम्। द्विकालं य: पठेन्नित्यं धन्यधान्यसमन्वित:।।

त्रिकालं य: पठेन्नित्यं महाशत्रुविनाशनम्। महालक्ष्मीर्भवेन्नित्यं प्रसन्ना वरदा शुभा।।

ये भी पढ़े- Vande Bharat: अब ऊंचाइयों पर दौड़ेगी वंदे भारत, बादलों के बीच…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox