साइंस

Space Emergency: 8 दिन की यात्रा पर गई थी सुनीता विलियम्स, नहीं आ सकेंगी 2025 से पहले

India News (इंडिया न्यूज़), Space Emergency: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर को आठ दिन के मिशन के लिए अंतरिक्ष भेजा गया था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण अब वे 2025 से पहले वापस नहीं आ सकेंगे। यह समस्या स्टारलाइनर कैप्सूल में हुई गड़बड़ी के कारण उत्पन्न हुई है, जिससे उनकी वापसी में अब बाधा आ गई है। बता दें कि नासा के अनुसार, सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर को अंतरिक्ष में लगभग आठ महीने और रहना पड़े पर उन्हें सितंबर तक वापस लाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर पहुंचे थे। इस दौरान सब कुछ सामान्य था, लेकिन जल्द ही स्टारलाइनर कैप्सूल में तकनीकी गड़बड़ी दर्ज की गई। नासा की टीम ने इस स्थिति को गंभीरता से लिया है और सितंबर तक उन्हें वापस लाने की कोशिशें की जा रही हैं।

Read More: Bangladeshi Smugglers: BSF जवानों पर तस्करों का हमला, बड़ी संख्या में हाथियार बरामद

जानें पूरी खबर

बता दें कि इस समस्या का समाधान करने के लिए नासा और बोइंग की टीमें मिलकर काम कर रही हैं। सभी संभावित उपायों पर विचार किया जा रहा है ताकि अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके। इस घटना ने अंतरिक्ष में मिशनों की चुनौतियों को एक बार फिर उजागर किया है। सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर के परिवार और मित्र उनके सुरक्षित लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं। हालांकि, नासा ने यह भी स्पष्ट किया है कि तकनीकी समस्याओं के समाधान में और समय लग सकता है।

Read More: Mandi Earthquake: हिमाचल के मंडी में दर्ज किए गए भूकंप के झटके, जानें कितनी रही तीव्रता..

SHARE
Anjali Singh

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago