होम / Apple Season: हिमाचल की 400 सड़के हुई बंद, मंडियों तक सेब पहुंचाने का खर्चा हुआ डबल, पीठ पर रख सेब ढोह रहे मजदूर

Apple Season: हिमाचल की 400 सड़के हुई बंद, मंडियों तक सेब पहुंचाने का खर्चा हुआ डबल, पीठ पर रख सेब ढोह रहे मजदूर

• LAST UPDATED : August 21, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Apple Season, Himachal: हिमाचल के सेब सीजन के दौरान बागवानों की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रदेश में अभी भी करीब 400 सड़कें बंद हैं, जिसके चलते बागवानों को पीठ पर सेब की ढुलाई करवानी पड़ रही है। एक किलाेमीटर का 100-100 रुपए प्रति पेटी तक किराया दिया रहा है। शिमला, मंडी और कुल्लू में बागवानों के लिए तैयार फसल मंडियों तक पहुंचना चुनौती से कम नहीं है। बागवानों को सेब तुड़ान के बाद ढुलाई के लिए मजदूरों को दोगुना पैसा देकर मंडियों तक लेजाना पड़ रहा है।

निचले इलाकों के बाद मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के बगीचों में सेब की फसल तैयार है। समय पर तुड़ान और फसल मंडियों तक पहुंचाना जरूरी है, लेकिन सड़कें बंद होने से बागवानों की परेशानी बढ़ गई है। शिमला जिले के सेब उत्पादक क्षेत्रों रोहड़ू-छुहारा, जुब्बल-कोटखाई, चौपाल-मड़ावग में कई मुख्य और संपर्क सड़कें बंद हैं। मंडी जिले के करसाेग, सराज और चुराग के अलावा कुल्लू के दलाश तथा आनी के साथ बाकि जगहों में भी सड़को की दशा खराब है।

फसल है तैयार 

मंडी के बालीचौकी के बागवान महेंद्र राणा का कहना है कि सड़कें बंद होने से सेब को मंडियों तक पहुंचाने का खर्चा दोगुना हो गया है। पहले बगीचे से सड़क तक ही पीठ पर ढुलाई होती थी। अब जहां संपर्क सड़कें बंद हैं, वहां कई किलोमीटर मजदूरों से ढुलाई करवानी पड़ रही है। कुल्लू आनी के बागवान हेमराज चौहान ने बताया कि बगीचे में फसल तैयार है, थिनिंग करके तुड़ान धीमा किया जा सकता है, रोक नहीं सकते। क्षेत्र में सड़कें बंद होने से बागवानों को भारी नुकसान का डर है।

श्रमदान कर खुदसे सड़कें बहाल करना बना मजबूरी

सोहन सेब उत्पादक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सोहन ठाकुर का कहना है कि सेब सीजन के समय सड़कें बंद होने से बागवानों को काफि नुकसान हो रहा है। सेब उत्पादक क्षेत्रों की अधिकतर मुख्य और संपर्क सड़कें बंद हैं। फसल मंडियों तक पहुंचाने के लिए बागवान खुद श्रमदान कर सड़कें बहाल कर रहे हैं। सेब उत्पादक क्षेत्रों की सड़कें बहाल करने को युद्ध स्तर पर काम होना चाहिए।

ये भी पढ़े-

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox