होम /  Himachal: हिमाचल में लगातार बरप रहा बारिश का कहर, भूस्खलन की घटनाओं में अब तक 21 लोगों की हुई मौत

 Himachal: हिमाचल में लगातार बरप रहा बारिश का कहर, भूस्खलन की घटनाओं में अब तक 21 लोगों की हुई मौत

• LAST UPDATED : August 16, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal: हिमाचल प्रदेश में मॉनसूनी बारिश ने एक बार फिर कहर मचा दिया है। पिछले 24 घंटों से लगातार  बारिश के चलते प्रदेश में लैंडस्लाईड और बादल फटने की घटना से भारी तबाही मची है। सोमवार को राजधानी शिमला के समर हिल में “शिव मंदिर” ढह गया। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं शिमला में ही लैंडस्लाईड की वजह से 20-25 लोगों के फसें होने की बात सामने आई। इसके अलावा भारी बारिश और बादल फटने की वजह से एक बार फिर प्रदेश की व्यास नदी उफान पर आने लगी है। नदी के किनारे बसे लोगों को भी प्रशासन द्वारा अलर्ट पर रखा गया है।

शिमला में भूस्खलन और राज्य में भारी बारिश से हुई तबाही पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, ” 20-25 लोग यहां (समर हिल, शिमला) मलबे में फंसे हुए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों में 21 लोगों की मृत्यु हुई है। मैं लोगों से घर के अंदर रहने, नदियों और भूस्खलन-संभावित क्षेत्रों के पास न जाने की अपील करूंगा। बहाली का काम बारिश रुकते ही शुरू हो जाएगा।”

 

 

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

वहीं प्रदेश में अभी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी है। IMD के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार,  अगले 24 घंटो के लिए प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है और 15 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, शिमला, सिरमौर और हमीरपुर शामिल हैं।

ये भी पढ़े- बाढ़, बारिश और भूस्खलन ने किया हिमाचल को प्रभावित, सात हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox