होम / HPU Convocation: 18 अप्रैल को पहली बार हिमाचल आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, HPU के दीक्षांत समारोह में होंगी मुख्य अतिथि

HPU Convocation: 18 अप्रैल को पहली बार हिमाचल आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, HPU के दीक्षांत समारोह में होंगी मुख्य अतिथि

• LAST UPDATED : April 8, 2023

HPU Convocation: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अपने तीन दिवसीय शिमला दौरे पर आ रही हैं। राष्ट्रपति मुर्मू के पहले सितंबर 2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी शिमला का दौरा किया था। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू यह पहला शिमला दौरा है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। इस दौरान वे शैक्षणिक सत्र 2018-19 के मेधावियों छात्रों को भी सम्मानित करेंगी। इस समारोह में 99 पीएचडी डिग्री और 101 गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे।

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिन हिमाचल दौरे पर रहेंगी
  • HPU के 26वें दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
  • इस दौरान मेधावी छात्रों को करेंगी सम्मानित
  • सीएम सुक्खू रहेंगे उपस्थित

समारोह में सीएम रहेंगे उपस्थित

यह दीक्षांत समारोह 19 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सभागार में दोपहर 3:20 पर शुरू होगा। इस समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल करेंगे। इस दीक्षांत समारोह में हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा विश्वविद्यालय प्रशासन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कार्यकारी कुलपति प्रोफेसर एसपी बंसल ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। 18 अप्रैल को सुबह 10 बजे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सभागार में कार्यक्रम का रिहर्सल होगा। उन्होंने बताया कि इस समारोह के दौरान विश्वविद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ परिवार के एक सदस्य ही कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।

इसे भी पढ़े- MC Shimla Election: चुनाव प्रचार में 1 लाख से ज्यादा नहीं खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी, रद्द होगी सदस्यता

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox