होम / Kalka Shimla NH: कालका-शिमला हाईवे पर आईं बड़ी दरारों से पहाड़ दरकने का खतरा, सड़क निमार्ण का कार्य बना जंग

Kalka Shimla NH: कालका-शिमला हाईवे पर आईं बड़ी दरारों से पहाड़ दरकने का खतरा, सड़क निमार्ण का कार्य बना जंग

• LAST UPDATED : August 17, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Kalka Shimla NH, Himachal: हिमाचल में कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर चक्कीमोड़ के पास पहाड़ी पर लैंडस्लाइड होने से सड़क पर बड़ी बड़ी दरारें पड़ गई है। जिससे पूरी पहाड़ी के खिसकने का खतरा बरकरार है। असल बात तो यह है कि इस पहाड़ी ने अब एनएचएआई के साथ फोरलेन बनाने वाली कंपनी की रातों की नींद भी उड़ा दी है। पहले से ही चक्कीमोड़ के इस पहाड़ को टिकाना तथा यहां पर सड़क का निर्माण करना एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती भी बना हुआ है।

हालांकि, फोरलेन निर्माता कंपनी और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से टीमें मुआयना कर रही हैं। इसी के साथ 24 घंटे पहाड़ी की रैकी में कंपनी लगी हुई है। जैसे ही भूस्खलन का अंदेशा टीम को लगता है, वैसे ही यातायात को रोक दिया जाता है। भूस्खलन के रुकने के बाद ही सुरक्षित ट्रैफिक चलाया जाता है, लेकिन पहाड़ी से मलबा एवं पत्थर अचानक से  सड़क पर गिर रहे हैं। यहां पर पहाड़ी से अधिक पानी सड़क की तरफ आने की वजह से दलदल बना गया है।

कंपनी की उड़ी रातों की नींद 

इसके चलते अस्थायी तौर पर तैयार की गई सड़क को भी नुकसान हो रहा है। मिट्टी के ऊपर बनाई गई सड़क भी धंसती जा रही है। पहाड़ में पड़ी दरारों के कारण भूस्खलन होने का खतरा लगातार मंडरा रहा है। अगर भूस्खलन आगामी दिनों में भी इसी प्रकार होता रहा तो 500 मीटर दूरी पर विश्व धरोहर रेल लाइन को भी खतरा पैदा हो जाएगा। इसी के साथ पहाड़ी के ठीक ऊपर एचटी लाइन का टावर भी जमींदोज होगा।

गौर रहे कि कालका-शिमला नेशनल हाईव-5 पर चक्कीमोड़ में पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। एक अगस्त के बाद से लगातार सड़क पर पहाड़ी से मलबा आ रहा है और सड़क बंद हो रही है। हालांकि, फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी की ओर से मलबा हटाकर सड़क को सुचारु किया जा रहा है। अस्थायी सड़क पर से ही वाहन दौड़ रहे हैं और लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं।

सनवारा में पहाड़ी खिसकी

कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर सनवारा के समीप पहाड़ी से भूस्खलन हो गया है। इससे पहाड़ी पर बने घर को खतरा पैदा हो गया है। घर के ठीक आगे से जमीन  बहुत धंस गई है। जिसके बाद अब सड़क पर डंगें भी कई जगह टूटना शुरू हो गए हैं। जिससे कई जगहों पर खतरा मंडरा रहा है।

चक्कीमोड़ में सड़क पर बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। पहाड़ी को कैसे बचाया जाए, इस बारे में कोशिश की जा रही है। जायका टीम भी दौरा कर चुकी है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।

ये भी पढ़े-  शिमला कोर्ट रोड पर गाड़ियों का आना जाना हुआ बंद, बहुमंजिला भवन के गिरने कीी आशंका

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox