होम / Pratibha singh: प्रतिभा सिंह ने कहा- स्वर्गीय राजीव गांधी को नहीं भूलेगा देश

Pratibha singh: प्रतिभा सिंह ने कहा- स्वर्गीय राजीव गांधी को नहीं भूलेगा देश

• LAST UPDATED : May 21, 2023

India news (इंडिया न्यूज़), Pratibha singh, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह (Pratibha singh) ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी को यह देश कभी नहीं भुला सकता। उन्होंने कहा कि आज के दिन 1991 में आंतकवाद के क्रूर हाथों ने हमारे इस नेता को हमसे छीन लिया था। आज का यह दिन उन्हें याद करते हुए कांग्रेस पूरे प्रदेश में आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मना रही है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कांग्रेस नेताओं ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि देश में आईटी के जनक के तौर पर राजीव गांधी हमेशा याद रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने ही महिला उत्थान के लिए अनेक कार्य किये। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को आरक्षण दिया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता के तौर पर हमेशा याद रखे जाएंगे।

राजीव गांधी की फोटो की लगाई गई प्रदर्शनी

इस अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में युवा कांग्रेस की तरफ से राजीव गांधी की एक फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। कांग्रेस अध्यक्ष सहित उपस्थित सभी पार्टी नेताओं ने इस फोटो प्रदर्शनी को देखा। इस प्रदर्शनी में राजीव गांधी के जीवन के उन सभी पहलुओं को प्रदर्शित किया गया है।

इस अवसर पर प्रतिभा सिंह (Pratibha singh) के साथ मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक कुलदीप सिंह राठौर,मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार सुनील शर्मा बीटू, शहर के विधायक हरीश जनारथा, पूर्व विधायक आदर्श सूद, कांग्रेस उपाध्यक्ष विनीत गौतम, आनद कौशल, अनिता वर्मा, जिलाध्यक्ष शहरी जितेंद्र चौधरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, दीपक राठौर, अमित नंदा आदि लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े- ABVP: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सामाजिक अनुभूति अभियान हुआ सम्पन्न

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox