होम / Priyanka Gandhi: अचानक शिमला पहुंची प्रियंका, शिव मंदिर भूस्खलन की चपेट में आए लोंगो से मिली

Priyanka Gandhi: अचानक शिमला पहुंची प्रियंका, शिव मंदिर भूस्खलन की चपेट में आए लोंगो से मिली

• LAST UPDATED : September 28, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Priyanka Gandhi, Himachal:  कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे अचानक राजधानी के शिव मंदिर हादसे में मृतकों के परिजनों से मिलने समरहिल पहुंचीं। एमआई रूम क्षेत्र में बने आवास में प्रियंका ने मृतक पवन शर्मा की बेटी नीतिका शर्मा और दामाद से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। प्रियंका ने सांत्वना देते हुए गहरा शोक प्रकट किया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। प्रियंका वहां करीब एक घंटा रुकी। परिजनों से मिलने के बाद प्रियंका छराबड़ा लौट गईं। प्रियंका के इस दौरे का स्थानीय पार्षद से लेकर नगर निगम महापौर अथवा उप महापौर तक को नहीं हुई भनक।

13 सितंबर को भी आई थी प्रियंका

प्रियंका वाड्रा 13 सितंबर को भी शिव बावड़ी मंदिर पहुंची थी। उन्होंने दोबारा प्रभावित पीड़ित परिवार से मिलने की बात कही थी। प्रियंका 26 सितंबर को सोनिया गांधी के साथ शिमला पहुंचीं हैं। दोनों छराबड़ा में प्रियंका के घर पर ठहरे हुए हैं। उधर, पुलिस ने छराबड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। छराबड़ा में कल्याणी हेलीपैड के समीप प्रियंका गांधी ने देवदार के घने जंगल के बीच खूबसूरत मकान बनाया है। यह राजधानी शिमला से लगभग 15 किलोमीटर दूर है।

27 लोंगो से मिल दी सहानुभूती

पवन शर्मा के परिवार के सात सदस्य सहित 20 लोग 14 अगस्त को शिव मंदिर भूस्खलन की चपेट में आए थे। इस त्रासदी में पवन शर्मा, उनकी पत्नी, बेटा-बहू और तीन पोतियों की मौत हो गई थी। अब इकलौती बेटी नीतिका हैं, जो लुधियाना में ब्याही हुई हैं। वह शिमला आईं हुई हैं। 13 सितंबर को प्रियंका नीतिका से नहीं मिल पाई थी। नीतिका के मौसा अश्विनी शर्मा ने बताया कि उन्हें सुबह पता लगा की प्रियंका मिलने आ रही हैं। सभी यह खबर सुनकर हैरान थे कि दूसरी बार प्रियंका मिलने आ रही हैं। प्रियंका ने अकेले में नीतिका से करीब एक घंटा बात की और सांत्वना दी।

यह भी पढ़े- Kinnaur News: वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में शिरकत हो डाली लोंगो के साथ नाटी

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox