होम / Shimla Apple: बाजार में आया हरा सेब पड़ा लाल पर भारी, डायबिटीज के लिए है रामबाण इलाज

Shimla Apple: बाजार में आया हरा सेब पड़ा लाल पर भारी, डायबिटीज के लिए है रामबाण इलाज

• LAST UPDATED : September 12, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Shimla Apple, Himachal News: लाल सेब पर हरा सेब भारी पड़ा है। हरे रंग के ग्रेनी स्मिथ सेब को दिल्ली की आजादपुर मंडी में रिकॉर्ड 150 रुपए किलो रेट मिला है। शिमला के बागवान ने ग्रेनी स्मिथ के 300 हाफ बॉक्स दिल्ली भेजे थे, जिसे खरीदारों ने हाथों हाथ लिया। इन दिनों मंडियों में लाल रंग का रॉयल सेब 110 से 120 रुपए किलो बिक रहा है। ग्रेनी स्मिथ सेब की शुगर फ्री किस्म है, इसे डायबिटीज रोगियों के लिए रामबाण माना जाता है।

पॉलिनाइजर किस्म के है ग्रेनी स्मिथ सेब 

रोहड़ू के स्वीट ऑर्चर्ड बराल के बागवान डिंपल पांजटा ने बताया कि ग्रेनी स्मिथ सेब की पॉलिनाइजर किस्म है। इसमें फसल बहुत ज्यादा लगती है, अन्य किस्मों के मुकाबले इसकी शेल्फ लाइफ भी अधिक है। सामान्य तापमान में रखने पर भी यह सेब एक से दो महीने तक खराब नहीं होता। इसका पौधा अन्य किस्मों के मुकाबले तीन गुणा तेजी से बढ़ता है। पिछले साल सेब की फसल पर सूखे की मार थी, इस साल बारिश के कारण नमी अधिक है बावजूद इसके ग्रेनी स्मिथ की पैदावार प्रभावित नहीं हुई। इस किस्म में रस्टिंग तथा फंगस रोग का खतरा भी कम होता है।

ग्रेनी स्मिथ की हो रही फाइव स्टार होटलों में मांग

बेहतरीन क्वालिटी और पैकिंग के चलते शिमला के ग्रेनी स्मिथ को 150 रुपये किलो रेट मिला है। हाई प्रीमियम क्वालिटी के कारण इस सेब की दिल्ली एनसीआर के फाइव स्टार होटलों में डिमांड रहती है। साल दर साल इसकी मांग और आपूर्ति बढ़ रही है।- प्रशांत बतरा, एमडी, शिव भोला ग्रुप, आजादपुर मंडी दिल्ली

हरे सेब की भी है अपनी अहमियत

ग्रेनी स्मिथ ने साबित कर दिया है कि सिर्फ लाल सेब ही महंगा नहीं बिकता हरे सेब की भी अपनी अहमियत है। ग्रेनी स्मिथ की शेल्फ लाइफ अन्य किस्मों से अधिक है। इसमें बीमारियां कम लगती हैं और पौधा तेजी से बढ़ता है।- डिंपल पांजटा, बागवान, बराल, रोहड़ू

यह भी पढे़- Power Tariff Hike: उद्योगों के लिए हिमाचल में महंगी हुई बिजली, डेढ़ गुना बढ़ा शुल्क

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox