Thursday, December 7, 2023
HomeशिमलाShimla News: संक्रमण से छुटकारे के बाद शिमला में ही दिवाली मनाएंगे...

Shimla News: संक्रमण से छुटकारे के बाद शिमला में ही दिवाली मनाएंगे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Shimla News: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू इन दिनों पैंक्रियाज में संक्रमण के बाद एम्स नई दिल्ली में उपचार करा रहे हैं। सुक्खू जी के पेट में अब यह संक्रमण ठीक हो गया है। इस हफ्ते वह एम्स से कभी भी डिस्चार्ज हो होकर घर जा सकते हैं। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य लाभ उठाने के बाद दिवाली से पहले ही शिमला लौट आएंगे। सुक्खू अपने सरकारी निवास शिमला में ही अपने परिवार संग दिवाली मनाएंगे। मुख्यमंत्री के सारे टेस्ट भी पूरे हो गए हैं।

मुख्यमंत्री को आइसोलेट किया गया

सीएम सुखविंदर सिंह करीब दो हफ्ते पहले पेट में संक्रमण की वजह से आईजीएमसी शिमला में ही दाखिल हुए थे। यहां पर दो दिन रहने के बाद वह एम्स नई दिल्ली में इलाज के लिए चले गए थे। बीमारी ज्यादा होने की वजह से उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री को इस बिमारी से बचाने के लिए आइसोलेट भी किया गया। पिछले दिनों सीएम के हर तरह के टेस्ट भी हुए, जिसके बाद से अब वह पूरी तरह से वो स्वस्थ हो गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक वह अब केवल आराम करने के लिए ही अस्पताल में मौजूद हैं। बिमारी दोबारा होने की भी कोई सम्भावना न रहे, इसलिए मुख्यमंत्री जी दो-चार दिन एम्स में हीरहेंगे। लेकिन अच्छी खबर ये है की सीएम सुखविंदर सिंह दिवाली से पहले ही शिमला लौट आएंगे।

प्रदेश में चल रहे सरकारी कामकाज का ली फीडबैक

एम्स नई दिल्ली में उपचाराधीन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना से प्रदेश में चल रहे सरकारी कामकाज का भी फीडबैक लिया। दोनों ने कई साड़ी विभागीय कार्यों के बारे में चर्चा भी की। और मुख्यमंत्री जी ने मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को आदेश भी दिए कि सरकारी कामकाज में किसी भी तरह की सुस्ती न हो। और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने मुख्य सचिव को प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों के साथ भी हमेसा बैठकें करने को कहा।

ये भी पढ़े-  Earthquake: हिमाचल तक महसूस हुआ पंजाब में आया भूकंप, 10 किलोमीटर…

RELATED ARTICLES

Most Popular