होम / Shimla Toy Train: शिमला की वादियां निहारते हुए किया टॉय ट्रेन में 700 यात्रियों ने सफर, 86 दिन बाद उमड़ी स्टेशन पर भीड़

Shimla Toy Train: शिमला की वादियां निहारते हुए किया टॉय ट्रेन में 700 यात्रियों ने सफर, 86 दिन बाद उमड़ी स्टेशन पर भीड़

• LAST UPDATED : October 4, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Shimla Toy Train, Himachal: हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक हेरिटेज कालका-शिमला ट्रैक पर मंगलवार यानि कल से ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू करा गया। जिसके बाद सैलानियों तथा स्थानीय लोगों को राहत की सांस आई। शिमला रेलवे स्टेशन पर 86 दिन बाद भीड़ उमड़ी। अब पर्यटन कारोबार में भी रफ्तार की उम्मीद है। रेलवे विभाग द्वारा शिमला से कालका तथा कालका से शिमला तक के लिए 4-4 ट्रेनें संचालित करी गई है। कल कालका से करीबन 700 यात्रीयों ने शिमला तक का सफर तय किया।

सुबह 9:30 बजे पहली ट्रेन शिमला पहुंचने पर रेलवे स्टेशन में लंबे समय के बाद यात्रियों की भीड़ दिखी। विश्व धरोहर कालका-शिमला ट्रैक से प्राकृतिक नजारे से दिल लुभाते हुए यात्रियों ने टॉय ट्रेन में सफर किया। विंटर टूरिस्ट सीजन से पहले बड़ी संख्या में सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। अधिकतर सैलानी रेलमार्ग से शिमला आना पसंद करते हैं। आगामी दिनों में दुर्गा पूजा के लिए पश्चिमी बंगाल से सैलानी शिमला का रुख करेंगे। ट्रेनों का संचालन शुरू होने से पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।

इन ट्रेनों का होगा संचालन

कालका से सुबह 3:45 बजे 04543 नंबर ट्रेन चली और 9:30 बजे शिमला पहुंची। इसके बाद 04506 ट्रेन सुबह 4:45 बजे चलकर सुबह 10:20 बजे शिमला पहुंची। 52451 ट्रेन सुबह 5:45 बजे चलकर सुबह 10:40 बजे शिमला पहुंची। 52453 ट्रेन कालका से सुबह 6:20 बजे चलकर सुबह 11:45 बजे शिमला पहुंची। वहीं शिमला से कालका जानी वाली ट्रेनों में पहली 04505 स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 12:35 बजे रवाना हुई। दूसरी टू केस 04544 ट्रेन दोपहर 2:15 बजे चली। इसके बाद शिमला से 52452 शिवालिक डीलक्स ट्रेन शाम 5:40 बजे और 54454 कालका शिमला मेल ट्रेन शाम 6:15 बजे कालका के लिए रवाना हुई।

जल्द ही बढ़ेगी ट्रेनों की संख्या

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर आठ ट्रेनों का संचालन किया जाता है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे विभाग की ओर से चार ट्रेनें चलाई गई है। इनमें स्पेशल एक्सप्रेस, टू केस, शिवालिक डीलक्स, शिमला- कालका मेल ट्रेनों का संचालन कालका से शिमला तक किया जा रहा है। हिमालय क्वीन, हिमदर्शन, रेल मोटर कार, अप मिक्स और डाउन मिक्स ट्रेनों को नहीं चलाया गया है। डीआरएम अंबाला मंडल मंदीप सिंह भाटिया ने बताया कि यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर जल्द ही अन्य ट्रेनों का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े- SMC Teacher Protest: नियमितीकरण मांग के लिए सचिवालय के सामने कर…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox