Sunday, May 19, 2024
HomeसिरमौरSirmaur News : अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों को दिया तोहफा, सिरमौर...

Sirmaur News : अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों को दिया तोहफा, सिरमौर में हॉकी एस्ट्रोटर्फ का किया उद्घाटन

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़) Himachal Pradesh Sirmaur News: भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सीता गोसाई जैसे खिलाड़ी देने वाले माजरा हॉकी ग्राउंड को एस्ट्रो टर्फ का तोहफा मिला है। केंद्रीय खेल और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री अनुराग ठाकुर ने 7.50 करोड़ रुपये से बने एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस मौके पर शिमला के सांसद सुरेश कश्यप और पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी मौजूद रहे।

अनुराग ठाकुर ने मैदान का किया उद्घाटन 

सिरमौर जिला के माजरा का ऐतिहासिक हॉकी मैदान आखिरकार एस्ट्रोटर्फ बन गया है। केंद्रीय खेल और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री अनुराग ठाकुर ने मैदान का उद्घाटन किया। अनुराग ठाकुर ने वर्चुअल माध्यम से एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का उद्घाटन किया।

Also Read:  Kinnaur: किन्नौर जिले में बड़ा हादसा! बिजली परियोजना पर ग्लेशियर टूटकर…

मैदान को एस्ट्रोटर्फ बनाने में 7.50 करोड़ रुपये की आई लागत 

दरअसल, माजरा में हॉकी ग्राउंड को एस्ट्रोटर्फिंग करने की मांग काफी समय से चल रही थी। कुछ समय पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस मैदान को एस्ट्रोटर्फ बनाने की घोषणा की थी। इस मैदान को एस्ट्रोटर्फ बनाने में 7.50 करोड़ रुपये की लागत आई है।

बता दें कि, माजरा में दशकों पुराना महिला हॉकी हॉस्टल है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सीता गोसाई भी माजरा हॉस्टल की हॉकी खिलाड़ी हैं। इस मैदान से कई अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला हॉकी खिलाड़ी निकली हैं।

Also Read:  Holi 2024 : इस बार होली पर traditional मिठाइयों की जगह…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular