होम / Sirmour News: सिरमौर के नाहन नवोदय विद्यालय पहुंचे नासा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अशोक वर्मा, चंद्रयान की सफल लेंडिंग को बताया गौरवपूर्ण उपलब्धि

Sirmour News: सिरमौर के नाहन नवोदय विद्यालय पहुंचे नासा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अशोक वर्मा, चंद्रयान की सफल लेंडिंग को बताया गौरवपूर्ण उपलब्धि

• LAST UPDATED : August 29, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Sirmour News, Himachal; संवाददाता जितेंदर ठाकुर : सिरमौर जिला में पोंटा के रहने वाले डॉ अशोक वर्मा इन दिनों अमेरिका की नासा में वरिष्ठ वैज्ञानिक के तौर पर कार्यरत हैं। इनकी आरम्भिक शिक्षा नाहन के जुड्डा का जोहड़ नवोदय स्कुल में हुई। इन दिनों ये भारत आये हैं और आज इन्होने नाहन के जुड्डा का जोहड़ नवोदय स्कुल में जहां अपनी पुरानी यादों को ताजा किया वहीं स्कुल के छात्रों के साथ संवाद भी किया। डॉ अशोक वर्मा भारत के चंद्रयान 1 अभियान में भी कार्य कर चुके हैं और उसके बाद वो अमेरिका नासा में बतौर वरिष्ठ वैज्ञानिक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉ अशोक वर्मा ने बतायाकि भारत के चंद्रयान के सफल लैंडिंग से सभी भारतवासी गौरवमयी महसूस कर रहे हैं और सबके लिए यह बहुत बड़ी बात है। उन्होंने बतायाकि आज वो अपने स्कुल में आये हैं ताकि बच्चों से विज्ञानं सहित उनके कैरियर संबंधी प्रश्नो का निवारण किया जा सके।

नशे से दूर रहने की दी सलाह

डॉ अशोक वर्मा ने बताया कि उनका सही को एक ही संदेश है कि सफल होने के लिए ड्रीम जरूर देखें कोई भी ड्रीम छोटा या बड़ा नहीं होता और फिर उसी स्वप्न को लेकर अपना शत प्रतिशत परिश्रम भी दें। इसके इलावा नशे से दूर रहना भी बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि भारत की चंद्रयान पर लेंडिंग एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। देश में प्रतिभा को कोई कमी नहीं है।

आगा बढ़ने की दी प्रेरणा

नवोदय स्कुल के प्रिंसिपल एस.के तिवारी ने बताया कि आज बहुत ख़ुशी का पल है कि इनके स्कुल से निकले डॉ अशोक ने इतना नाम कमाया है इससे अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि डॉ अशोक वर्मा आज नासा में देश के नाम रोशन कर रहे हैं और देश के बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दे रहे हैं।

ये भी पढ़े-

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox